इंडियन होने पर पासपोर्ट की जरूरत नहीं : कैमरे में कैद तालिबान सुरक्षाकर्मी का भारत प्रेम, बोला- आप हमारे भाई

चैकपोस्ट पर उनको रोक लिया जाता है

इंडियन होने पर पासपोर्ट की जरूरत नहीं : कैमरे में कैद तालिबान सुरक्षाकर्मी का भारत प्रेम, बोला- आप हमारे भाई
अफगानिस्तान के लोग भारतीयों को इज्जत और सम्मान से देखते हैं। इसकी बानगी सामने आई। सुरक्षाकर्मी ने भारतीय पर्यटक का पासपोर्ट देखने से इनकार किया। आप इंडिया से आए हैं। बेफिक्र घूमिए।

काबुल। भारत और अफगानिस्तान के संबंध दशकों पुराने हैं। खासतौर से दोनों ओर के लोगों के बीच भारत की आजादी के काफी पहले से सद्भाव का रिश्ता रहा है। भारत में अफगानिस्तान के लोग काफी संख्या में शरण लिए हुए हैं तो अफगानी लोग भी अपनी जमीन पर भारतीयों को देखकर खुश होते हैं। अफगानिस्तान के लोग भारतीयों को किस इज्जत और सम्मान से देखते हैं, इसकी बानगी सामने आई है। अफगान तालिबान के एक सुरक्षाकर्मी ने भारतीय पर्यटक का पासपोर्ट तक देखने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आप इंडिया से आए हैं तो बेफिक्र घूमिए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो एक भारतीय पर्यटक की है, जो बाइक पर अफगानिस्तान में घूम रहे हैं। अफगानिस्तान में काबुल की तरफ एंट्री करते हुए एक चैकपोस्ट पर उनको रोक लिया जाता है। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी बाइक सवार से पासपोर्ट जरूरी दस्तावेज मांगता है और पूछता है कि आप कहां जा रहे हैं।

भारत के नाम से पड़ा नरम
तालिबान सुरक्षाकर्मी को बाइक सवार बताता है कि वह भारत से आया है और काबुल जा रहा है। इस पर सुरक्षाकर्मी तुरंत ही बाइक सवार को बैग से पासपोर्ट निकालने से रोक देता है। वह कहता है कि आप भारत से हैं तो फिर कोई कागज मत निकालिए। आप काबुल जाइए और आराम से बेफिक्र होकर घूमिए क्यों आप हमारे भाई हैं। तालिबान सुरक्षाकर्मी इस दौरान सिर्फ बाइक सवार से किसी तरह का कोई दस्तावेज ही नहीं लेता है। बल्कि उनको चाय पीने का भी आॅफर देता है। इस पर बाइक सवार कहता है कि वह रुकेगा नहीं क्योंकि काबुल पहुंचने के लिए देर हो जाएगी। इस पर तालिबान सुरक्षाकर्मी भारत-अफगानिस्तान भाईचारा जिंदाबाद कहते हुए उसको भेजता है।

भारत-अफगानिस्तान संबंध
अगस्त 2021 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपनी सेना वापस बुला ली थी। इसके साथ ही काबुल की तत्कालीन सरकार गिर गई और सत्ता में तालिबान की वापसी हो गई थी। इसके बाद कुछ दिन तक भारत और अफगानिस्तान के रिश्ते ठंडे बस्ते में रहे। हालिया महीनों में भारत के तालिबान सरकार से रिश्ते तेजी से सुधरे हैं। दोनों देश कई मुद्दों पर एक-दूसरे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हालिया दिनों में कई बैठकें दोनों देशों के अफसरों में हुई हैं।

 

Read More दिवाली के अगले दिन क्यों होती है गोवर्धन पूजा? मोदी ने बताया पर्व का संदेश

Tags: need

Post Comment

Comment List

Latest News

माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं' माता-पिता के रिश्ते पर बयान से मचे विवाद के बीच राहुल गांधी का BJP पर पलटवार, बोले- 'वे नफरत के जाल में फंसे हैं'
माता-पिता के रिश्ते से जुड़े बयान पर उपजे विवाद के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी और...
अजमेर में कैबिनों की आड़ में चल रहे जुआ-सट्टे का पर्दाफाश, 10 जुआरी गिरफ्तार
समावेशी शिक्षा का 30 मिनट का मॉड्यूल स्कूल स्टाफ को दिखाना अनिवार्य, 3 दिसंबर तक पूरी करनी होगी प्रक्रिया 
एआई और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कर्नाटक लगाएगा बड़ी छलांग, 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक का होगा निवेश
केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने राज्यसभा की सदस्यता की ली शपथ, मध्यप्रदेश से निर्विरोध चुने गए
कुशालपुरा गांव को मिली पहली किन्नर सरपंच, मनीषा बाई ने 301 मतों से दर्ज की शानदार जीत
ईरान से जंग पर नया संदेश, वेंस बोले- नहीं बनने देंगे अनंत युद्ध