यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर मौत : 4 दिसम्बर को दोस्त के साथ मुुंबई से आई थी, दूतावास को किया सूचित

मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा

यूक्रेनी महिला की दोस्त के घर मौत : 4 दिसम्बर को दोस्त के साथ मुुंबई से आई थी, दूतावास को किया सूचित

यूक्रेन की एक महिला की यहां जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में मौत हो गई। आशंका है कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की संबंधित देश के दूतावास को सूचना दी गई है।

जोधपुर। यूक्रेन की एक महिला की यहां जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 21 में मौत हो गई। आशंका है कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा। शव को एमजीएच मोर्चरी में रखवाया गया है। मामले की संबंधित देश के दूतावास को सूचना दी गई है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस के अनुसार यूक्रेन की 58 वर्षीय केटेरायाना हरयोटेक्डा भारत भ्रमण पर आई थी।

वह 3 दिसम्बर को मुंबई आई और 4 दिसम्बर को अपने परिचित चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 19 निवासी जितेंद्र गहलोत के साथ जोधपुर आई। उसने महिला को अपने एक अन्य मित्र सेक्टर 21 निवासी गौरव मिश्रा के यहां रुकवाया। वह पहले भी दो तीन बार जोधपुर आ चुकी थी। थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि मृत्यु के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही होगा। आशंका है कि उसे कार्डियक अरेस्ट आया होगा।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे