राजग बैठक में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने हिंदुओं पर लगाया नाकामी का कलंक

देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया

राजग बैठक में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस ने हिंदुओं पर लगाया नाकामी का कलंक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजग बैठक में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी नीतियों की विफलता का ठीकरा हिंदुओं पर फोड़ा गया। उन्होंने 'हिंदू विकास दर' को कांग्रेस की कुसंस्कृति बताया। मोदी ने कहा कि भारत 7.7% विकास दर के साथ दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है और राजग का मंत्र हमेशा **'देश पहले'** रहा है।

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उस पर नाकामी का कलंक हिंदुओं के माथे मढ़ने का आरोप लगाया। मोदी ने यहां स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि राजग के 12 वर्षों की एक बड़ी सफलता यह है कि देश कांग्रेस के कुचक्र से आजाद हुआ है। कांग्रेस ने देश को लाचारगी, बेचारगी और हीन भावना के गर्त में गिरा दिया था। उन्होंने कहा, देश को यही एहसास कराया जाता था कि भारत में विकास धीरे-धीरे ही होता है। भारत में तेज विकास संभव ही नहीं है और बड़ी ही चतुराई से धीमी विकास को एक नाम दिया था, 'हिंदू विकास दर' यानी कार्यशैली कांग्रेस की, दायित्व कांग्रेस का, विफलता कांग्रेस की, लेकिन कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी के नाम लगाया गया। जबकि असल में इस कुसंस्कृति का नाम कांग्रेस विकास दर होना चाहिए था।

भारत की विकास गति पर दुनिया की नजर

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज दुनिया के बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था संघर्ष कर रही है तब भी 2025-26 में भारत ने 7.7 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, और पिछला तिमाही तो, जो 31 मार्च को खत्म हुआ है, उसमें भी भारत की ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा, यह सफलता इतनी आसान नहीं है, हम 'कमजोर पांच' के कटघरे से बाहर निकलकर आज दुनिया की तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन चुके हैं।

दल नहीं, देश सर्वोपरि रहा

Read More दिल्ली में CJP प्रदर्शन बना रणक्षेत्र: DCP सहित 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल , पथराव और तोड़फोड़ के बाद 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में

उन्होंने कहा, ये 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव मनाने वाले रहे हैं। बीते 12 वर्षों में मैंने देशवासियों से जो भी सहयोग मांगा, देश ने दिल खोलकर साथ दिया। हमारा मंत्र रहा है 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। सबका प्रयास ही एक विकसित भारत बनाने के पीछे की असली ऊर्जा है। उन्होंने कहा, हमारे लिए दल से बड़ा हमेशा देश रहा है। हम देश पहले की भावना से काम करते हैं।

Read More CM योगी का बड़ा ऐलान: यूपी में विदेशी आक्रांताओं के नाम पर नहीं होंगे मेले, महाराजा सुहेलदेव को मिलेगा सम्मान

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई