स्पेस सेक्टर में भारत ने रचा इतिहास : विक्रम-1 की सफलतापूर्वक लॉंचिंग, श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान

लॉन्च प्रक्रिया पर इसरो के वैज्ञानिकों ने लगातार बनाए रखी नजर

स्पेस सेक्टर में भारत ने रचा इतिहास : विक्रम-1 की सफलतापूर्वक लॉंचिंग,  श्रीहरिकोटा से भरी उड़ान
निजी अंतरिक्ष क्षेत्र ने नया इतिहास रच दिया। स्काईरूट एयरोस्पेस ने श्रीहरिकोटा से अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण कर उपग्रहों को 450 किमी ऊंची कक्षा में स्थापित किया। चार-चरणीय रॉकेट का मिशन पूरी तरह सफल रहा। यह उपलब्धि भारत को वैश्विक वाणिज्यिक स्पेस लॉन्च बाजार में मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

श्रीहरिकोटा। सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से भारत की निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने शनिवार को अपने पहले ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण कर नया इतिहास रच दिया। 'आगमन' नाम से संचालित इस मिशन के तहत रॉकेट ने तय समय पर उड़ान भरते हुए सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए और अपने पेलोड को निर्धारित लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में स्थापित कर दिया। लॉन्च प्रक्रिया पर इसरो के वैज्ञानिकों ने भी लगातार नजर बनाए रखी।

वर्ष 2020 में केंद्र सरकार द्वारा स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद स्काईरूट इस स्तर तक पहुंचने वाली अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गई है। इससे पहले कंपनी ने 2022 में विक्रम-एस सब-ऑर्बिटल रॉकेट का सफल परीक्षण किया था, लेकिन इस बार पहली बार उपग्रहों को पृथ्वी से लगभग 450 किलोमीटर ऊंची कक्षा में स्थापित किया गया।

चार चरणों वाले विक्रम-1 के शुरुआती तीन चरण ठोस ईंधन से संचालित हैं, जबकि अंतिम चरण में पुनः चालू किए जा सकने वाले लिक्विड इंजन का उपयोग किया गया है। इस तकनीक से उपग्रहों को अधिक सटीक कक्षा में स्थापित किया जा सकता है। इस सफलता के साथ भारत के निजी स्पेस सेक्टर को वैश्विक वाणिज्यिक लॉन्च बाजार में नई पहचान मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Tags: vikram

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मैं चंबल गार्डन हूं... कभी कोटा का दिल था, आज टूटे सपनों का मंजर हूं मैं, क्या फिर लौटेंगे मेरे सुनहरे दिन? मैं चंबल गार्डन हूं... कभी कोटा का दिल था, आज टूटे सपनों का मंजर हूं मैं, क्या फिर लौटेंगे मेरे सुनहरे दिन?
कभी मेरी हरियाली, लक्ष्मण झूला और चंबल की लहरें लोगों को मोह लेती थीं
अमेरिका ने ईरान में पुलों को बनाया निशाना : हमलें में 3 लोगों की मौत, कई लोग हताहत
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके : सभी से पीछे नहीं हटने का अनुरोध, बोले- अभी और बड़ा होगा आंदोलन
शहनाज गिल ने ‘इश्कनामा’ के गीत ‘नरक’ का स्पेशल कवर वर्जन किया जारी, दिखा भावनात्मक अंदाज
दोनों कीमती धातुओं में तेजी : चांदी और जेवराती सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
संसद कूच के आह्वान से डरी केन्द्र सरकार : सोनम वांगचुक को जबरन पुलिस से हटवाया, संजय सिंह ने कहा- यह अच्छी राजनीति नहीं
प्रयास संस्थान का 30वाँ स्थापना दिवस "उत्सव" सम्पन्न, नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल