ईरान से सुरक्षित वापस लाए गए भारतीय नागरिक, रणधीर जायसवाल ने कहा- युद्ध के बाद अपने नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया ऑपरेशन सिन्धु 

भारतीय नागरिकों को लेकर कल रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचा था

ईरान से सुरक्षित वापस लाए गए भारतीय नागरिक, रणधीर जायसवाल ने कहा- युद्ध के बाद अपने नागरिकों को निकालने के लिए शुरू किया ऑपरेशन सिन्धु 

जायसवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 517 नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाल कर स्वदेश वापस लाया जा चुका है।

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऑपरेशन सिंधु के अंतर्गत ईरान से अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिकों को  सुरक्षित निकाल कर स्वदेश लाया जा चुका है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सूचित किया कि ऑपरेशन सिन्धु के तहत एक विमान भारतीय नागरिकों को लेकर तुर्कमेनिस्तान के अशगाबाद से आज तड़के 3 बजे दिल्ली पहुंचा। इससे पहले एक विशेष विमान वहां से निकाले गए छात्रों और तीर्थयात्रियों समेत कुल 290 भारतीय नागरिकों को लेकर कल रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचा था। 

जायसवाल ने बताया कि इस अभियान के तहत अब तक 517 नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकालकर स्वदेश वापस लाया जा चुका है। कल रात 290 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे विमान के यात्रियों के स्वागत के लिए  सचिव (दूतावास एवं वीजा सेवाएं तथा भारतीय मूल के नागरिकों के मामले) अरुण चटर्जी उपस्थित थे। भारत, इजरायल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के बाद ईरान से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन सिन्धु शुरू किया है।

 

Tags: randhir

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर