उमरा जाने वाले भारतीयों को सऊदी की सौगात : वीजा के लिए नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, लॉन्च किया नुसुक प्लेटफॉर्म

मुसलमानों को उमरा करने में होगी आसानी

उमरा जाने वाले भारतीयों को सऊदी की सौगात : वीजा के लिए नहीं लगाने होंगे एजेंटों के चक्कर, लॉन्च किया नुसुक प्लेटफॉर्म

दुनिया भर के मुसलमानों की ख्वाहिश उमरा पर सऊदी अरब जाने की होती है, लेकिन इस यात्रा का आयोजन अक्सर जटिल रहा है

रियाद। दुनिया भर के मुसलमानों की ख्वाहिश उमरा पर सऊदी अरब जाने की होती है, लेकिन इस यात्रा का आयोजन अक्सर जटिल रहा है। इसे आसान बनाने के लिए सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने नुसुक उमरा नाम से नई डिजिटल सेवा लॉन्च की है। इससे अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्री बिना किसी बिचौलिए के उमराह वीजा के लिए आॅनलाइन आवेदन कर सकेंगे और संबंधित सेवाएं बुक कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य तीर्थयात्रा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करना और समग्र तीर्थयात्री अनुभव को बेहतर बनाना है। इससे दुनिया भर के मुसलमानों के लिए उमरा की राह आसान होगी।

मुसलमानों को उमरा करने में होगी आसानी
मंत्रालय के अनुसार, नुसुक उमरा को दुनियाभर के मुसलमानों के लिए तीर्थयात्रा को आसान और अधिक सुलभ बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म सऊदी अरब के बाहर तीर्थयात्रियों को सीधे उमरा वीजा के लिए आवेदन करने, आवास, परिवहन, सांस्कृतिक पर्यटन और सहायता सेवाओं की आॅनलाइन बुकिंग की सुविधा देता है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, तीर्थयात्री पहले तैयार एकीकृत पैकेज चुन सकते हैं या व्यक्तिगत सेवाओं का चयन करके अपनी पसंद के पैकेज बना सकते हैं। नुसुक उमरा को इसकी आधिकारिक वेबसाइट या उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

इस पर कई भाषाओं में उपलब्ध होगी जानकारी
वीजा आवेदन से लेकर मंजूरी तक की प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए प्लेटफॉर्म को बहुभाषी और सरकारी प्रणालियों के साथ एकीकृत किया गया है। इसके साथ ही कई पेमेंट ऑप्शन विकल्प भी प्रदान करती है। हालांकि, यह एक नया डिजिटल चैनल पेश कर रहा है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि इसका उद्देश्य मान्यता प्राप्त एजेंटो की जगह लेना नहीं, बल्कि तीर्थयात्रियों को अधिक लचीलापन और विकल्प प्रदान करता है।

Tags: indian  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर कांग्रेस चिंतित : जयराम ने पर्यावरण मंत्री को लिखा पत्र, कहा- परियोजना के लिए किए पर्यावरण प्रभाव आकलन अध्ययन अधूरे
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि ग्रेट निकोबार विकास परियोजना का...
लकड़ी फैक्ट्री पर पुलिस ने दी दबिश : बाल श्रम करवाने पर संचालक गिरफ्तार, देखरेख और सुरक्षा का भी नहीं रखा जा रहा था ध्यान
बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का टायर फटा : लोहे का कवर उखड़कर पैदल जा रहे युवक के सिर में लगा, हादसे में मौत
कर्नाटक में शासन व्यवस्था सत्ताधारी पार्टी में गुटबाजी के आगे लाचार : आंतरिक सत्ता संघर्षों एवं नेतृत्व अनिश्चितता से जूझ रही सरकार, मोदी ने कहा- सत्ता समीकरण बदलने के लिए पुराने सहयोगियों को धोखा देती है कांग्रेस
कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा -2022 पेपर लीक का बड़ा खुलासा: पूर्व आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा सहित 3 गिरफ्तार, 60 लाख में बेचा गया था पेपर
दबाव बनाया तो हमेशा के लिए बंद हो जाएगा होर्मुज जलडमरूमध्य : मिसाइल और ड्रोन इकाइयों ने अपने लक्ष्यों को पहले ही कर लिया है लॉक, मौसवी ने कहा- केवल आदेश का इंतजार
हिमंता सरमा ने राज्यपाल से की मुलाकात : सरकार बनाने का दावा पेश किया, कहा- समृद्ध असम की यात्रा को अधिक गतिशील बनाने के लिए एक बार फिर से प्रतिबद्ध