अनोखी शादी: रस्मों की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को भेंट की ' भारतीय संविधान' की प्रति, जानें पूरा मामला

केरल में अनोखा 'संवैधानिक विवाह': संविधान की प्रतियां बदल रचाई शादी

अनोखी शादी: रस्मों की जगह दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को भेंट की ' भारतीय संविधान' की प्रति, जानें पूरा मामला
पलक्कड़ के जितिन और शीतल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बजाय 'भारतीय संविधान' की प्रतियों का आदान-प्रदान कर विवाह किया। सादगी से संपन्न इस विवाह ने लोकतांत्रिक मूल्यों का अनूठा संदेश दिया है।

त्रिशूर। केरल के पलक्कड़ जिले में एक युवा जोड़े ने नए साल की शुरुआत बेहद अनूठे और प्रेरणादायक अंदाज में की। इस जोड़े ने आडंबरों को दरकिनार करते हुए 'भारतीय संविधान' की प्रतियों का आदान-प्रदान कर विवाह के बंधन में बंधने का फैसला किया। यह 'संवैधानिक विवाह' इस साल की शुरूआत में नेनमारा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में संपन्न हुआ, जिसकी चर्चा अब पूरे राज्य में हो रही है। 

पलक्कड़ के अयालोर में ग्राम सहायक के पद पर तैनात दूल्हा जितिन और कोल्लम निवासी शिक्षिका शीतल ने इस सादे समारोह के जरिए समाज को सादगी का संदेश दिया। समारोह के दौरान केवल परिवार के करीबी सदस्य और कुछ मित्र ही उपस्थित थे। नवविवाहित जोड़े ने बताया कि वे अपने जीवन की नई शुरुआत देश के सर्वोच्च कानून और उसके लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए करना चाहते थे। इस विवाह में किसी भी प्रकार की पारंपरिक औपचारिकताएं नहीं निभाई गईं।

शीतल और जितिन के अनुसार, उनका उद्देश्य एक ऐसी मिसाल कायम करना था जहां शादी केवल निजी उत्सव न होकर संवैधानिक आदर्शों का प्रतिबिंब बने। केरल के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस तरह की शादियों के बढ़ते चलन और उसमें संवैधानिक मूल्यों को जोडऩे की सराहना की है।

 

Read More हूतियों का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, नज्रान सैन्य अड्डे को मिसाइलों और ड्रोनों से निशाना बनाने का दावा किया

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत