इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला : आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग हताहत, ईरान ने बंद किए अपने हवाई क्षेत्र 

दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला किया

इजरायल का ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला : आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग हताहत, ईरान ने बंद किए अपने हवाई क्षेत्र 
तेहरान की राजधानी और नतांज, खोंडब और खोरमाबाद के इलाकों में विस्फोटों की सूचना दी। तेहरान में एक आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

तेहरान। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों सहित कई सैन्य स्थलों पर हमला कर दिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने यह जानकारी दी। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) ने एक बयान में पुष्टि की है कि उसके लड़ाकू विमानों ने पहले चरण का हमला पूरा कर लिया है, खास तौर पर ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में परमाणु ठिकानों सहित दर्जनों सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संबोधन में कहा कि चल रहे ऑपरेशन का लक्ष्य ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे, ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल फैक्ट्रियों और ईरान की सैन्य क्षमताओं पर हमला करना है और यह जितने दिन लगेंगे, उतने दिन तक' जारी रहेगा। तेहरान की राजधानी और नतांज, खोंडब और खोरमाबाद के इलाकों में विस्फोटों की सूचना दी। तेहरान में एक आवासीय इमारत में महिलाओं और बच्चों सहित कई लोगों के हताहत होने की खबर है। हमले के बाद इजरायल और ईरान दोनों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए हैं। इजरायल ने पूरे देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है। 

 

Tags: attacked

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद