करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

अभिनेता विजय दिल्ली में सीबीआई के सामने हुए पेश

करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी

तमिल अभिनेता और टीवीके नेता विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच एजेंसी कार्यक्रम में देरी और सुरक्षा व्यवस्थाओं में चूक की जांच कर रही है।

नई दिल्ली। अभिनेता और राजनेता विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले से जुड़े दूसरे दौर की पूछताछ का सामना करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय पहुंचे। जांच के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के नेता विजय को आज सीबीआई के सामने फिर से पेश होने के लिए बुलाया गया। इससे पहले उनका बयान 12 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई थी। विजय ने उस समय मीडिया से बात नहीं की और तमिलनाडु लौट गए।

अभिनेता विजय आज सुबह लगभग 10:15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच की एक अहम कड़ी कार्यक्रम के निर्धारित समय और विजय के पहुंचने के बीच बताए गए सात घंटे के अंतर से जुड़ी रही है और यह कि क्या इस देरी ने भीड़ बढऩे और उसके बाद मची अफरा-तफरी उनका हाथ था। पहली पूछताछ के दौरान एजेंसी ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए, जिनमें रैली की योजना बनाने में उनकी भूमिका, अपेक्षित भीड़ की संख्या और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में उनकी जानकारी, तथा उनके देर से पहुंचने के कारण शामिल थे।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद, सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में तमिलनाडु पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी ने पहले सत्र की पूछताछ के निष्कर्षों या नए समन के विवरण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तमिलनाडु स्थित पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम के नेता विजय इससे पहले की पूछताछ के बाद मीडिया से बात किए बिना ही चले गए थे।

गौरतलब है कि, तमिल अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके की 27 सितंबर की शाम को चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीशों की एक समिति भी गठित की गई थी।

Read More 18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 

राजनीतिक स्तर पर, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आठ सदस्यीय टीम का गठन किया। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को टीम का संयोजक नियुक्त किया गया, जिसमें अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या भी शामिल थे।

Read More प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के दिल्ली दौरे से पहले आया बड़ा बयान: नहीं उठाएंगे ट्रूडो-हार्पर जैसा कदम, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर...
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड
यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म
भाजपा ने की महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों की घोषणा : चुनाव समिति ने विचार-विमर्श के बाद प्रदान की स्वीकृति, उम्मीदवारों को लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज
पीसीसी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाई होली : कार्यकर्ताओं और नेताओं ने रंग खेलकर भाईचारे और एकता का दिया संदेश, बड़े नेताओं ने अपने आवास पर लगाए रंग
जयपुर में दिखा साल का पहला चंद्रग्रहण : 20 मिनट तक नजर आया ब्लड मून, शहरवासियों ने आकाश में देखा अद्भुत नजारा