सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने पर बोले नेता प्रतिपक्ष- यह अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य कार्रवाई

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के लिए सरकार की आलोचना की और कहा कि ऐसी कार्रवाई अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लद्दाख के पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने के लिए सरकार की आलोचना की और कहा कि ऐसी कार्रवाई अलोकतांत्रिक और अस्वीकार्य है।

गांधी ने वांगचुक की हिरासत को अस्वीकार्य बताते हुए कहा कि मोदी का यह चक्रव्यूह और अहंकार भी टूटेगा।

उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पर्यावरण और संवैधानिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्वक मार्च कर रहे वांगचुक जी और सैकड़ों लद्दाखियों को हिरासत में लेना अस्वीकार्य है।

उन्होंने आगे कहा कि लद्दाख के भविष्य के लिए खड़े होने वाले बुजुर्ग नागरिकों को दिल्ली की सीमा पर हिरासत में क्यों लिया जा रहा है? मोदी जी, किसानों की तरह, यह चक्रव्यूह भी टूट जाएगा, और आपका अहंकार भी टूट जाएगा। आपको लद्दाख की आवाज सुननी होगी।

Read More बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक

खरगे ने एक्स पर लिखा कि सत्ता के नशे में चूर मोदी सरकार के अहंकार ने लद्दाख से शांतिपूर्वक दिल्ली मार्च कर रहे नागरिकों के एक समूह को हिरासत में लिया है। यह एक कायरतापूर्ण कार्रवाई के अलावा और कुछ नहीं है और बहुत अलोकतांत्रिक है।

Read More आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज

उन्होंने कहा कि लद्दाख में, संविधान की छठी अनुसूची के अंतरग्त आदिवासी समुदायों की सुरक्षा के लिए व्यापक आह्वान के साथ, जन समर्थन की लहर बढ़ रही है। इसके बजाय मोदी सरकार अपने करीबी दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए लद्दाख के पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील हिमालयी ग्लेशियरों का दोहन करना चाहती है।इस घटना से हमें पता चलता है कि मोदी सरकार की निरंकुशता के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

Read More अमेरिका और दक्षिण कोरिया संयुक्त सैन्य अभ्यास की अवधि कम करने का फैसला, मैदानी प्रशिक्षण अभ्यासों की संख्या होगी आधी

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी सरकार की आलोचना की और कहा कि वांगचुक जी की गिरफ्तारी दर्शाती है कि सरकार अपने अधिकारों के लिए बोलने वाले किसी भी व्यक्ति से डरती है। लद्दाख को चुप करा दिया गया है, उसके लोकतांत्रिक अधिकारों को छीन लिया गया है और उसे बड़े निगमों को सौंपेने की तैयारी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन महीनों पुराना है और भाजपा यह सोचकर मूर्खता कर रही है कि इस तरह की कायरतापूर्ण हरकतें उन लोगों को रोक देंगी जो गांधीवादी अभियान पर निकले हैं। मोदी सरकार उन पापों को दोहराने पर आमादा है उनके पतन का कारण बना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी