ममता का आरोप : अभिषेक के घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अदालत के निर्देशों के बावजूद की छापेमारी

ममता ने की कार्रवाई की निंदा

ममता का आरोप : अभिषेक के घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस, अदालत के निर्देशों के बावजूद की छापेमारी
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर शनिवार तड़के पुलिस ने ताला तोड़कर करीब पांच घंटे तलाशी ली। ममता बनर्जी ने इसे अदालत के निर्देशों की अवहेलना बताते हुए कड़ी निंदा की। पुलिस ने कार्रवाई का कारण नहीं बताया। अभिषेक पहले से हस्ताक्षर-जालसाजी, साइबर शिकायत और भर्ती घोटाले की जांचों का सामना कर रहे हैं।

कोलकाता। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास का ताला तोड़कर घर की तलाशी ली। आवास के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बनर्जी ने कहा, पुलिस ने ताला तोड़ा और पूरे घर की तलाशी ली। यह अभूतपूर्व है। अदालत के निर्देशों के बावजूद वे अंदर घुसे और छापेमारी की। हम इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह आरोप तब सामने आया, जब शनिवार तड़के राज्य और कोलकाता पुलिस के जवानों की एक बड़ी टुकड़ी के पटुआपारा में बनर्जी के आवास पर पहुंची।

काफी देर तक अंदर मौजूद लोगों को आवाज देने के बाद पुलिस ताला तोड़कर परिसर में दाखिल हो गयी और व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान आवास के बाहर केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवानों को तैनात किया गया था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुलिस की टीम तड़के तीन बजे के तुरंत बाद पहुंची थी और उनके साथ केंद्रीय बल भी मौजूद थे। अधिकारियों ने जब घर के अंदर दाखिल होने का प्रयास किया, तब आवास के बाहर पुलिस की कई गाड़ियां खड़ी थीं। काफी समय तक इंतजार करने और कोई जवाब न मिलने पर, उन्होंने ताला तोड़ने और घर के अंदर दाखिल होने का फैसला किया। इस कार्रवाई की सूचना मिलने के बाद बनर्जी तुरंत मौके पर पहुंचीं।

पुलिसकर्मी सुबह 8 बजे के तुरंत बाद वहां से निकलने से पहले करीब पांच घंटे तक आवास के अंदर रहे। अधिकारियों के जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भी इलाके से रवाना हो गयीं। घर से बाहर आने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बनर्जी ने दावा किया, उन्होंने ताला तोड़ा, घर में दाखिल हुए और हर कोने की तलाशी ली। सब कुछ रिकॉर्ड कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि सालबोनी थाना पुलिस के जवान इस कार्रवाई का हिस्सा थे और उनके साथ महिला पुलिस अधिकारी भी मौजूद थीं। यह तलाशी किस विशेष मामले के सिलसिले में ली गयी है, इसका आधिकारिक तौर पर अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। यह घटनाक्रम बनर्जी से जुड़ी कई जांचों के बीच सामने आया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद बनर्जी गुरुवार को भवानी भवन स्थित राज्य सीआईडी मुख्यालय के समक्ष पेश हुए थे और कथित विधानसभा हस्ताक्षर-जालसाजी मामले के सिलसिले में उनसे पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गयी थी। उच्च न्यायालय ने इससे पहले जांच में सहयोग करने का निर्देश देते हुए उनके खिलाफ दो सप्ताह तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था। इस मामले पर दो सप्ताह बाद फिर से सुनवाई होनी है। सीआईडी अधिकारी उनके द्वारा की गयी एक कथित टिप्पणी पर दर्ज करायी गयी एक अलग साइबर शिकायत के सिलसिले में शुक्रवार को फिर से बनर्जी के आवास पर पहुंचे थे। जांचकर्ताओं ने बाद में उनके आवास पर लौटने का इंतजार किया और फिर उन्हें 16 जून को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का नोटिस तामिल कराया। बनर्जी को हस्ताक्षर-जालसाजी जांच के सिलसिले में 14 जून को फिर से सीआईडी जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए भी कहा गया है। इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाले की अपनी जांच के सिलसिले में उन्हें 15 जून को तलब किया है।

Read More अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई

 

Read More दुनिया में बढ़ा भारत का मान: स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान से नवाजे गए प्रधानमंत्री मोदी, भारत-स्लोवाकिया संबंधों को मिली नई मजबूती 

Read More मिसौरी में दर्दनाक हादसा: स्काईडाइविंग के लिए निकला विमान हुआ क्रैश, पायलट समेत 12 लोगों की मौत

 

Tags: mamta

Post Comment

Comment List

Latest News

आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई आदर्श नगर सर्कल के थानों की परिवादियों की समस्याओं का होगा निवारण, कमिश्नर करेंगे जनसुनवाई
जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल 20 जून को जामडोली थाना परिसर में सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक जनसुनवाई करेंगे।जवाहर...
तुर्की की हवाई सुरक्षा होगी मजबूत, कोन्या में तैनात होगी इटली की एसएएमपी-टी (SAMP-T) मिसाइल रक्षा प्रणाली
राहुल गांधी की कोटा रैली पर घमासान: कांग्रेस का आरोप- पोस्टर हटाने की कार्रवाई भाजपा सरकार की घबराहट का नतीजा
महाराणा प्रताप के त्याग और पराक्रम को राज्यपाल ने किया नमन, आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील
पानी की पाइप लाइनों में पेड़ों की जड़ों से बनी चोकिंग हटाई, कई कॉलोनियों की पेयजल व्यवस्था में सुधार
पशु चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2025 : सूची में 2165 अभ्यर्थी पात्रता जांच के लिए शामिल, आयोग ने जारी की विचारित सूची
अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल, महिला ने पूर्व मित्र के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत