स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो का खास शेड्यूल, सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर सेवा

शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी

स्वतंत्रता दिवस पर मेट्रो का खास शेड्यूल, सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर सेवा
दिल्ली मेट्रो की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को लाल किले पर आयोजित होने वाले समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम जनता की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों और सभी टर्मिनल स्टेशनों से सुबह 4:00 बजे अपनी सेवाएं शुरू करेगी। दिल्ली मेट्रो की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार 15 अगस्त को सुबह 6:00 बजे तक सभी लाइनों पर 30 मिनट के अंतराल पर रेल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और उसके बाद शेष दिन नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेंगी।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जिन लोगों के पास रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया वास्तविक निमंत्रण पत्र होगा, उन्हें डीएमआरसी द्वारा उपलब्ध कराए गए विशेष क्यूआर टिकटों का उपयोग कर समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन समारोह स्थल के सबसे निकट हैं। इस यात्रा का खर्च रक्षा मंत्रालय द्वारा डीएमआरसी को प्रतिपूर्ति किया जाएगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर