जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है सरकार : मोदी

पानी की हर बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं

जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है सरकार : मोदी
सरकार जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर पानी की हर एक बूंद को बचाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कि विश्व जल दिवस पर हम पानी की हर बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं।

नई दिल्ली। सरकार जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जल दिवस पर पानी की हर एक बूंद को बचाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कि विश्व जल दिवस पर हम पानी की हर बूंद को बचाने के अपने संकल्प को दोहराएं। मोदी ने ट्वीट किया कि हमारा देश जल संरक्षण और नागरिकों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन जैसे अनेक उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि पिछले कुछ वर्षो के दौरान जल संरक्षण ने जनांदलोन का रूप ले लिया है और इसके तहत समूचे देश में नये नये तरीके से प्रयास किये जा रहे हैं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि माताओं और बहनों के जीवन को आसान बनाने में जल जीवन मिशन अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। जन-जन की भागीदारी से घर-घर नल से जल पहुंचाने का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने जल संरक्षण के लिए काम करने वाले हर व्यक्ति तथा संगठन की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण को बढाते हुए ग्रह पर जीवन को सतत बनाने में योगदान देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पानी की हर बूंद हमारे लोगों की मदद करती है और प्रगति में तेजी लाने का काम करती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग आप विधायकों ने विधानसभा में दवा घोटाले को लेकर किया प्रदर्शन : भाजपा के खिलाफ नोरबाजी, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग
विधानसभा परिसर में शुक्रवार को आप विधायकों ने कथित 650 करोड़ रुपये के दवा घोटाले को लेकर ओआरएस पैकेट की...
कृषि विभाग : अब ऑनलाइन होगा उर्वरक प्रशिक्षण, आयु सीमा भी समाप्त
भारत-चीन सीमा वार्ता: ऊपरी धारा की परियोजनाओं का तकनीकी विवरण साझा करने की मांग, सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखना समग्र विकास के लिए आवश्यक
भारत के सबसे बड़े एजुकेशन फेस्टिवल ‘स्कून्यूज़ ग्लोबल एड फेस्ट’के 10वें संस्करण का आगाज, 500 से अधिक शिक्षक, प्राचार्य और स्कूल लीडर्स शामिल
संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
टीकाराम जूली का भाजपा सरकार पर आरोप, एसएमएस स्टेडियम में भाजपा कार्यक्रम हाईकोर्ट आदेश का उल्लंघन
डबल इंजन अब बना 'ट्रबुल इंजन' : अखिलेश ने शेयर किया राज्यपाल का वीडियो, बोले- गुजरात मॉडल में घपलेबाजी की खुली पोल