बंटवारे पर परिवार उजड़े, अपने बिछड़े... मोदी ने विभाजन की त्रासदी का किया स्मरण

अपने बिछड़ गए और लोगों ने भारी दुख सहा

बंटवारे पर परिवार उजड़े, अपने बिछड़े... मोदी ने विभाजन की त्रासदी का किया स्मरण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 1947 के बंटवारे के पीड़ितों और विस्थापितों को याद किया। उन्होंने कहा कि विभाजन ने परिवार उजाड़े और लोगों को गहरा दर्द दिया, लेकिन पीड़ितों ने हिम्मत से जिंदगी संवारी और देश की प्रगति में योगदान दिया। मोदी ने सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता मजबूत कर ‘विकसित भारत’ बनाने का संकल्प दोहराया।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे के पीड़ितों और उससे बचे लोगों का स्मरण किया। उन्होंने देश के बंटवारे से हुए भारी मानवीय दुख का स्मरण करते हुए उन लोगों की तारीफ़ की, जिन्होंने उस सदमे से उबरकर अपनी जिंदगी को फिर से संवारा। मोदी ने आज इस मौके पर कहा कि बंटवारे ने कई जिंदगियां तहस-नहस कर दीं, परिवारों को उखाड़ फेंका, अपनों को अलग कर दिया और बंटवारे के दोनों तरफ़ के लोगों को भारी दुख पहुंचाया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, आज हम विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मना रहे हैं। हम उन सभी लोगों के साहस को याद करते हैं जो बंटवारे से प्रभावित हुए थे। मोदी ने कहा, यह इतिहास का वह पल था जिसने कई जिंदगियां तहस-नहस कर दीं। परिवार उजड़ गए, अपने बिछड़ गए और लोगों ने भारी दुख सहा।

उन्होंने तबाही के बावजूद बंटवारे से बचे लोगों के अपनी  जिंदगी को फिर से संवारने के संकल्प पर जोर दिया। उन्होंने कहा, इससे उबरते हुए, लोगों ने अपनी जिंदगी को फिर से संवारा, मुश्किलों को कामयाबी में बदला और हमारे देश की तरक्की में बड़ा योगदान दिया। मोदी ने कहा कि बंटवारे का दर्द सहने वाले लोगों का सफऱ इंसानी हिम्मत और जज्बे की मिसाल बना हुआ है। उन्होंने कहा, उनकी जिंदगी का सफऱ हमें इंसानी जज्बे की ताकत की समरण कराता है। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर देश के सांप्रदायिक सछ्वाव, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, यह दिन हमारे देश में सछ्वाव और भाईचारे को बनाए रखने और मिलकर 'विकसित भारत' बनाने की दिशा में काम करने के हमारे संकल्प को और मजबूत करे।

उल्लेखनीय है कि 1947 में भारत के बंटवारे से जुड़े दुख, विस्थापन और जान-माल के नुकसान का स्मरण करने के लिए हर साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाता है। इस बंटवारे के कारण आधुनिक इतिहास का सबसे बड़ा सामूहिक पलायन हुआ, जिसमें बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक ङ्क्षहसा के बीच लाखों लोगों ने भारत और पाकिस्तान के बीच बनी नई सीमाओं को पार किया। मोदी सरकार ने 2021 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। सरकार का कहना था कि इसका मकसद बंटवारे के दौरान लोगों द्वारा सहे गए दुख का स्मरण करना और सामाजिक सछ्वाव बनाए रखने तथा बंटवारे और नफऱत को दोबारा होने से रोकने के महत्व को रेखांकित करना है।

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय