मोदी कल पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे

मोदी कल पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र के मुंबई तथा पालघर का दौरा करेंगे और पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल महाराष्ट्र के मुंबई तथा पालघर का दौरा करेंगे और पालघर में 76 हजार करोड़ की लागत वाले वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि मोदी सुबह मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में वह पालघर के सिडको मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पालघर में मोदी वधावन बंदरगाह की आधारशिला रखेंगे। इस पर कुल  76,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। इसका उद्देश्य एक विश्व स्तरीय समुद्री प्रवेश द्वार स्थापित करना है जो बड़े कंटेनर जहाजों को आपूर्ति और अल्ट्रा-बड़े मालवाहक जहाजों को समायोजित करके देश के व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।

पालघर जिले के दहानू शहर के पास स्थित वधावन बंदरगाह भारत के सबसे गहरे पानी के बंदरगाहों में से एक होगा और पारगमन समय तथा लागत को कम करते हुए अंतरराष्ट्रीय शिङ्क्षपग मार्गों से सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित, बंदरगाह में गहरी बर्थ, कुशल कार्गो हैंडङ्क्षलग सुविधाएं और आधुनिक बंदरगाह प्रबंधन प्रणाली शामिल होंगी। बंदरगाह से रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर पैदा होने, स्थानीय व्यवसायों को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास में योगदान मिलने की उम्मीद है। चालू होने के बाद, बंदरगाह भारत की समुद्री कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा और वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करेगा।

Read More खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे

प्रधानमंत्री लगभग 1,560 करोड़ रुपये की 218 मत्स्य पालन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिसका उद्देश्य देश भर में इस क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और उत्पादकता को बढ़ावा देना है। इन पहलों से मत्स्य पालन क्षेत्र में पांच लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

Read More राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: कांग्रेस ने केंद्र से मांगा जवाब, न्यायिक जांच और फोरेंसिक ऑडिट और ट्रस्ट भंग करने की उठाई मांग

प्रधानमंत्री लगभग  360 करोड़ रुपये की लागत से नेशनल रोल आउट ऑफ़ वेसल कम्युनिकेशन एंड सपोर्ट सिस्टम का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत 13 तटीय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मशीनीकृत और मोटर चालित मछली पकडऩे वाले जहाजों पर चरणबद्ध तरीके से एक लाख ट्रांसपोंडर स्थापित किए जाएंगे। 

Read More प्रदेशभर में दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटर्स की हड़ताल, जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रभावित

मुंबई में प्रधान मंत्री ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। इसका आयोजन संयुक्त रूप से पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया और फिनटेक कन्वर्जेंस काउंसिल द्वारा किया जा रहा है। भारत और विभिन्न देशों के नीति निर्माताओं, नियामकों, वरिष्ठ बैंकरों, उद्योगपतियों और शिक्षाविदों सहित लगभग 800 वक्ता सम्मेलन में 350 से अधिक सत्रों को संबोधित करेंगे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब ने नया कलेक्शन सेंटर शुरू किया। ज्वेलर्स, रत्न व्यापारियों और उपभोक्ताओं को रत्न, हीरे, मोती...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा 
चंडीगढ़ में युवक की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ : साइकिल पर शव ले जाते दिखे 2 युवक, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
जयपुर: मनमाने स्थानांतरणों के विरोध में वन कर्मचारियों का प्रदर्शन, 15 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कैंसर सर्जरी में नई क्रांति : एआई, 3डी प्रिंटिंग और माइक्रोवैस्कुलर तकनीक से मरीजों को मिल रहा नया जीवन
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान: जो सरकार गाय को राष्ट्रमाता नहीं मानती उसे सत्ता से हटाने की जरूरत, बोले- योगी आदित्यनाथ संत नहीं, राजनेता