बिहार में एनडीए तोड़ेगा जीत के सभी रिकॉर्ड : मोदी ने मतदाताओं से किया आग्रह, कहा- विकास को आगे बढ़ाने के लिए राजग उम्मीदवार के पक्ष में करें मतदान

बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे

बिहार में एनडीए तोड़ेगा जीत के सभी रिकॉर्ड : मोदी ने मतदाताओं से किया आग्रह, कहा- विकास को आगे बढ़ाने के लिए राजग उम्मीदवार के पक्ष में करें मतदान

अपने बूथ की निगरानी करें, मतदाताओ की उत्साहित करें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचे और मतदान करें। उन्होंने कहा कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे।

समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत समस्तीपुर जिले में स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक ग्राम से करते हुए कहा कि एनडीए इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में जीत के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ देगा। मोदी ने इस अवसर पर सभी मतदाताओ से आग्रह किया कि बिहार में विकास कार्यो को आगे बढ़ाने और प्रदेश को विकसित राज्यो की श्रेणी में लाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम),लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो), जिसका भी उम्मीदवार इलाके में चुनाव लड़ रहा हो उसे प्रचंड मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अपने बूथ की निगरानी करें, मतदाताओ की उत्साहित करें कि मतदान केन्द्र तक पहुंचे और मतदान करें। उन्होंने कहा कि बूथ जीतेंगे तभी चुनाव जीतेंगे।

इससे पहले बिहार में अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करने प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर पहुंचे और पिछड़ी तथा अतिपिछड़ी जातियॉ के पुरोधा कहे जाने वाले भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। अपने भव्य स्वागत से अभिभूत मोदी कर्पूरी ग्राम के उन अवशेषों के दर्शन को भी गये जहां जननायक की स्मृतियां छुपी हुई हैं। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुये उन्होंने मिथिला की पावन धरती को प्रणाम किया और कहा कि इस भीड़ को देख कर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि दीवाली के दो दिन बाद इतनी भीड़ वह गुजरात मे भी नही जुटा पाते। उन्होंने कहा कि भीड़ देख कर उन्हें लग रहा है कि राजग की कितनी प्रचंड जीत होने वाली है। उन्होंने उपस्थित जनता और बिहारवासियों को छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और कहा कि पर्व के समय लोगो को जीएसटी में घटी हुई दरों से खरीदारी का आनंद मिल रहा होगा।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में जननायक कर्पूरी ठाकुर को लेकर कहा कि यह उन्हीं जैसे महान नेताओ का प्रयास था कि आज उनके , नीतीश कुनार, रामनाथ ठाकुर जैसे पिछड़े परिवार से निकले  पिछड़ी और अति पिछड़ी जाति के लोग सम्मान की ङ्क्षजदगी जी रहे हैं और उन्हें बड़े पदों, बड़े मंचो पर बैठने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जननायक की उपेक्षा की, लेकिन उनकी सरकार को उन्हें भारत रत्न देने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अगड़ी जाति के गरीबो को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया और पिछड़ी तथा अतिपिछड़ी जाति के आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया। 

उन्होंने कहा कि ठाकुर ने लगातार इस बात की  कोशिश करते रहे कि गरीब, शोषित और वंचित समाज की मुख्य धारा से जुड़ें और उनके बताए हुए रास्ते उन लोगों के लिए प्रकाश पुंज हैं जो समाज के निचले स्तर पर बैठे लोगों के लिए काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और राजग सरकार ने मुफ्त अनाज, शौचालय, मुफ्त इलाज, नल से जल और उनके लिए सम्मान से जीने के जो साधन जुटाए हैं, उनके पीछे कहीं न कहीं कर्पूरी ठाकुर का समाज है।

Read More शराब घोटाला मामला: पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बड़ी राहत, कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

Tags: modi

Post Comment

Comment List

Latest News

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के मध्य ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली कार्य, 2 जोडी रेलसेवाएं बभनान स्टेशन पर ठहराव नहीं करेंगी
गोरखपुर–गोंडा रेलखंड में ऑटोमैटिक सिगनल प्रणाली के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण...
कोकराझार में हिंसा: युवक की हत्या के बाद आगजनी और तनावपूर्ण स्थिति, 2 लोगों की मौत, 29 संदिग्ध हिरासत में, इंटरनेट सेवाएं बंद
घायल सैनिकों को नहीं बचा पा रहा यूक्रेन, खाने-पीने की भी कमी, रूस के कब्जे में बोला यूक्रेनी सैनिक
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस जारी होने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बताया-सनातन परंपरा का अपमान
तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई
भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई की अनूठी परंपरा, जोगाराम पटेल ने कहा- तीसरा बजट भी होगा माइलस्टोन, बजट सत्र ऐतिहासिक रहेगा
राजस्थान बिजनेस फोरम का गठन, राज्यपाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य उद्घाटन