एनआईए ने गुरपतवंत सिंह की संपत्ती की जब्त

संपत्ति जब्त करने की याचिका दी है

एनआईए ने गुरपतवंत सिंह की संपत्ती की जब्त
निज्जर के घर जो नोटिस चिपकाया गया है उसमें लिखा है कि एनआईए ने निज्जर की संपत्ति जब्त करने की याचिका दी है। 

जालंधर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने चंडीगढ़ और अमृतसर में प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। एनआईए मोहाली अदालत के आदेश पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर पर भी कार्रवाई हुई है। जालंधर जिले के भारसिंहपुरा गांव में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर के घर के बाहर संपत्ति जब्ती का नोटिस चिपका दिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में पन्नू के आवास के बाहर और अमृतसर में पैतृक गांव खानकोट में उनकी कृषि भूमि पर भी नोटिस लगाया गया  है। निज्जर के घर जो नोटिस चिपकाया गया है उसमें लिखा है कि एनआईए ने निज्जर की संपत्ति जब्त करने की याचिका दी है। 

भारत के खिलाफ अभियान चला रहा 
गुरपतवंत सिंह पन्नू अमेरिका स्थित अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के संस्थापकों में से एक है और अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में सिखों के लिए अलग राज्य, जिसे वे खालिस्तान कहते हैं, की पैरवी करता है। पन्नू भारत के खिलाफ अभियान चला रहा है और पंजाब में सिख युवाओं को आतंकवाद में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा है। 

फर्जी पासपोर्ट से विदेश भागा था निज्जर
निज्जर की कनाडा में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। निज्जर 1996 में रवि शर्मा नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा कर विदेश भाग गया था। निज्जर की मौत के बाद ही भारत और कनाडा के रिश्तों में खटास आई है। कनाडा का आरोप है कि निज्जर को भारतीय एजेंसियों के लोगों ने मारा।

 

Read More भरत तिवारी हत्याकांड: प्रशांत किशोर ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात, बोले- कानून हाथ में लेकर पुलिस नहीं कर सकती हत्या

Tags: NIA

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व दिल्ली : भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की जारी की सूची, महिलाओं को दिया प्रतिनिधित्व
दिल्ली भाजपा ने संगठन को मजबूती देने के लिए 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों और कुछ नए मंडल अध्यक्षों की...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान : 1.04 करोड़ बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, प्रदेश में 59 हजार बूथ स्थापित
एथेनॉल नीति के विरोध में पशुपालकों का एम-20 आंदोलन : देशभर में अभियान चलाने का किया ऐलान, कहा- किसान, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है एथेनॉल नीति का असर
छात्रों की गूंज अभियान को सफल बनाने का आह्वान : राहुल गांधी ने लिखा पार्टी नेताओं को पत्र, कहा- शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं को संकट में डाला
सीए हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, बागड़े ने देश के विकास में अहम भूमिका निभाने का किया आह्वान
अमेरिका ने 8 लोगों और संस्थाओं पर लगाया प्रतिबंध : एक भारतीय कंपनी भी शामिल, सूडान में गृहयुद्ध को बढ़ावा देने वाले नेटवर्क से संबंध रखने का आरोप
आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे ग्रामीण सेवा शिविर, विवाद का आपसी सहमति से मौके पर ही किया निस्तारण