Noble Prize 2023: तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

वर्ष 1901 से अब तक भौतिकी में 116 नोबेल पुरस्कार दिए गए

Noble Prize 2023: तीन वैज्ञानिकों को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

साल बढ़ाकर 1.1 करोड़ स्वीडिश क्राउन करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से प्रदान किया जाता है।

स्टॉकहोम।  भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रॉस्ज और ऐनी एल'हुइलियर को प्रदान किया गया है। पदार्थ में इलेक्ट्रॉनों की गतिशीलता का अध्ययन करने के तरीके विकसित करने के लिए इन वैज्ञानिकों को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।नोबेल समिति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोबेल समिति ने एक्स पर कहा, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने वाले प्रयोगात्मक तरीकों के लिए पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल'हुइलियर को भौतिकी में 2023 का नोबेल पुरस्कार देने का फैसला किया है।

पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करने के प्रायोगिक तरीकों के लिए  यह पुरस्कार इन वैज्ञानिकों को दिया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत दी जाने वाली राशि इस साल बढ़ाकर 1.1 करोड़ स्वीडिश क्राउन करीब 10 लाख अमेरिकी डॉलर कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से प्रदान किया जाता है।

यह इस सप्ताह यह दूसरा नोबेल पुरस्कार घोषित किया गया है। चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार काटालिन कारिको और ड्रयू वीसमैन को एमआरएनए कोविड-19 टीकों के विकास में योगदान के लिए देने की घोषणा सोमवार को की गई थी। हंगरी के वैज्ञानिक कैटालिन कारिको और अमेरिकी सहयोगी ड्रयू वीसमैन को एमआरएनए मॉलीक्यूल की खोज के लिए पुरस्कार जीता है।

Read More यह बहस भी अजीब है: शाकाहारी ‘बर्गर’ को ‘वेज बर्गर’ कहा जाना चाहिए या नहीं?

वर्ष 1901 से अब तक भौतिकी में 116 नोबेल पुरस्कार दिए गए हैं।इनमें चार महिलाएं शामिल हैं। वर्ष 1903 में मैरी क्यूरी, 1963 में मारिया गोपेर्ट मेयर,  2018 में डोना स्ट्रिकलैंड और 2020 में आंद्रिया घेज को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया  था।

Read More ट्रंप की कोलंबिया के राष्ट्रपति पेट्रो को चेतावनी : ड्रग्स पर करें कार्रवाई, कहा- वरना चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

नोबेल पुरस्कार डायनामाइट के आविष्कारक और व्यवसायी अल्फ्रेड नोबेल की वसीयत के तहत स्थापित पुरस्कार है। यह पुरस्कार विज्ञान, साहित्य और शांति लाने के लिए हासिल की गई उपलब्धियों के लिए 1901 से निरंतर प्रदान किए जा रहे हैं। यह दुनिया भर में वैज्ञानिकों के लिए सर्वोच्च सम्मान  है।

Read More गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड पुलिस की हिरासत में लूथरा ब्रदर्स, भारत प्रत्यर्पण की तैयारी शुरू

Post Comment

Comment List

Latest News

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली में अब केवल बीएस-4 और उससे ऊपर के मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में केवल बीएस-4 या उससे ऊपर मानक वाले वाहन ही चल सकेंगे। बीएस-3...
भारत–अर्जेंटीना कृषि सहयोग को नई मजबूती, कार्य योजना 2025-2027 पर किये हस्ताक्षर
मोदी के नेतृत्व एवं भजनलाल की मेहनत से राजस्थान कर रहा है विकास के नए आयाम स्थापित:​ डिप्टी सीएम दियाकुमारी
रेलयात्री कृपया ध्यान दें...लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा एलान, ज्यादा सामान ले जाने पर देना होगा इतना शुल्क, जानें पूरा मामला
बुकिंग शुरू होते ही टाटा सिएरा ने बाज़ार में मचाया तहलका: पहले ही दिन 70,000 से ज्यादा ऑर्डर कन्फर्म
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
गुणवत्ता में  5 दवाएं, एक मेडिकल प्रोडक्ट फैल, बेचने पर रोक लगाई