उमर अब्दुल्ला ने ली कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता

उमर अब्दुल्ला दूसरी बार कश्मीर के मुख्यमंत्री बने है

उमर अब्दुल्ला ने ली कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ, समारोह में शामिल हुए इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता

शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11:30 बजे हुआ। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

जम्मू। कश्मीर की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कश्मीर के नए मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम पद की शपथ ली। नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है, लेकिन मुख्यमंत्री नेशनल कॉन्फ्रेंस से ही बनाया गया है। उमर अब्दुल्ला दूसरी बार कश्मीर के मुख्यमंत्री बने है। वहीं केंद्र शासित राज्य के पहले सीएम बने है। वह जम्मू-कश्मीर के 14वें सीएम बने है। शपथ ग्रहण समारोह शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में 11:30 बजे हुआ। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं सुरिंदर कुमार चौधरी ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सिन्हा ने नई सरकार के 4 कैबिनेट मंत्रियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में 50 से अधिक इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेता शामिल हुए। संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, शरद पवार, लालू प्रसाद यादव सहित कई विपक्ष के नेता शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा रहे। 

कांग्रेस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई, लेकिन उसने उमर के नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति (जेकेपीसीसी) के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि हम नाखुश हैं। इसलिए हम फिलहाल मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए लड़ाई जारी रखेगी।

मोदी ने अब्दुल्ला को दी बधाई

Read More भारत-रूस की दोस्ती का नया चैप्टर शुरू: पीएम मोदी बोलें-हमारे रिश्तें हर कसौटी पर खरे उतरेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर का मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधायी दी है और कहा है कि केन्द्र सरकार उनके तथा उनकी टीम के साथ केन्द्र शासित प्रदेश की प्रगति के लिये मिलकर काम करेगी। मोदी ने सोशल मीडिया पर बधायी संदेश में कहा कि उमर अब्दुल्ला को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधायी। वहां के लोगों की सेवा के उनके प्रयासों के लिये मेरी बहुत-बहुत शुभकामना। केन्द्र सरकार उनके और उनकी टीम के साथ जम्मू-कश्मीर की प्रगति के लिये मिलकर काम करेगी।

Read More दूल्हा-दुल्हन अपने ही रिसेप्शन में ऑनलाइन हुए शामिल, इंडिगो संकट का असर

 

Read More मलेरिया से लड़ने के नए तरीकों का इस्तेमाल करके दस लाख लोगों की जानें बचाई, जानें पूरा मामला  

Tags: omar

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त जयपुर में वर्धमान ग्रुप पर इनकम टैक्स की छापेमारी, ऑफिस से करोड़ों का कैश बरामद, कई अहम दस्तावेज जब्त
राजस्थान के प्रभावशाली वर्धमान ग्रुप के रियल एस्टेट और एजुकेशन कारोबार से जुड़े कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह इनकम टैक्स...
लोकसभा में ई सिगरेट की गूंज: अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, जानें क्या होता है e-cigarette?
आदिवासी इलाकों में जानबूझकर उपेक्षित व्यवहार कर रही सरकार : गहलोत
केंद्र सरकार का विपक्ष पर हमला, चुनाव सुधार मुद्दों पर लगाया गंभीर आरोप
राजस्थान की बावड़ियों का होगा संरक्षण; शिल्प ग्राम बनेगा लोक कलाओं का नया केंद्र : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में भर्ती की क्रांति
रुपया धड़ाम! 90.48 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक टूटा