सिंधिया के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : कांग्रेस की छत्रछाया में फला फूला है आपका परिवार, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- इसी पार्टी में रहकर यहां तक पहुंचा है आपका पूरा कुनबा 

श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा 

सिंधिया के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : कांग्रेस की छत्रछाया में फला फूला है आपका परिवार, सुप्रिया श्रीनेत ने कहा- इसी पार्टी में रहकर यहां तक पहुंचा है आपका पूरा कुनबा 
कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी बताने के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है।

नई दिल्ली। कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी बताने के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जिस पार्टी के बारे में वह इस तरह की बात कर रहे हैं, उसी की छत्रछाया में उनका परिवार फला फूला है। गौरतलब है कि बिहार में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां के संबंध में अपशब्द कहे जाने पर सिंधिया ने कांग्रेस को चरित्रहीन पार्टी कहा था।

श्रीनेत ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सिधिया जिसे आप चरित्रहीन पार्टी कह रहे हैं। उसी पार्टी की छत्रछाया में रह कर आपका सिंधिया परिवार खूब फला फूला है। आजादी के बाद आपके दादा जीवाजीराव सिंधिया को कांग्रेस पार्टी की सरकार और पंडित नेहरू ने मध्य भारत राज्य का राजप्रमुख (राज्यपाल) बनाया था। आपकी दादी विजयराजे सिंधिया इसी कांग्रेस पार्टी से 1967 तक सांसद रहीं। आपके पिता माधवराव सिंधिया आजीवन इसी कांग्रेस पार्टी में रहे, सांसद रहे, केंद्र में मंत्री रहें और पिताजी की मृत्यु के बाद आप स्वयं बीस साल इसी कांग्रेस पार्टी में रहे। चार बार सांसद बने, केंद्र में मंत्री रहे। आप और आपका पूरा कुनबा इसी पार्टी में रह कर यहां तक पहुंचा हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि सिंधिया भाजपा में शामिल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गौरवगान करने में लगे हुए हैं, जबकि पहले वह खुद संसद में खड़े होकर उन्हें पाकिस्तान में बिरयानी खाने वाला बताते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को चरित्रहीन कहने से पहले अपना चरित्र देख लीजिए।

 

Read More राम-कृष्ण के व्यापारी भाजपा वाले, हम पुजारी... प्रमोद तिवारी का हमला

Post Comment

Comment List

Latest News

मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए मोबाइल मिले तो खिले चेहरे : जयपुर रेंज में 737 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, कीमत करीब 2 करोड़ रुपए
जयपुर रेंज पुलिस ने ‘मेरी पुलिस मेरा अभिमान’ अभियान के तीसरे चरण में गुम और चोरी हुए 737 मोबाइल फोन...
गुरु नानक: आध्यात्मिक गुरु और अद्वितीय सामाजिक क्रांतिकारी
एसएमएस अस्पताल का होगा काया पलट, जर्जर हो चुकी है वर्तमान की 90 साल पुरानी बिल्डिंग 
जिला प्रमुख-प्रधान के चुनाव 25 से 28 तक, सदस्यों के हाथ में होगी सत्ता की चाबी
गोपालपुरा कोचिंग सेंटरों को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कहा- अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का दायित्व इस संबंध में बनी संस्था का
उत्साह से मनाया दिवाली स्नेह मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव ग्रहण की प्रसादी, भगवान की आरती के बाद अन्नकूट का लगाया भोग 
गली निर्माण से फसल बीमा तक भ्रष्टाचार के आरोप, कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांगा हिसाब