इंडिगो के विमान का एक इंजन खराब : दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा

विमान की जरूरी जांच की जा रही

इंडिगो के विमान का एक इंजन खराब : दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग, यात्रियों को सुरक्षित उतारा
विशाखापत्तनम् से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E-579 में शनिवार को लैंडिंग से पहले तकनीकी खराबी मिलने पर हड़कंप मच गया। एक इंजन में समस्या के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई। सुबह 10:54 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। 161 यात्री सुरक्षित उतारे गए, जांच जारी है।

नई दिल्ली। विशाखापत्तनम् से शनिवार को दिल्ली रही इंडिगो की फ्लाइट में एक इंजन खराब होने के कारण दिल्ली में पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर उसकी लैंडिंग करायी गयी। सूत्रों के अनुसार यह बोइंग बी737-800 विमान (पंजीकरण संख्या टीसी-सीओएन) था। इसमें 161 यात्री सवार थे। विमान की सुबह 10.54 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस दौरान फायर फाइटिंग की टीम, मेडिकल टीम और सुरक्षाकर्मियों की टीम पूरी तरह तैयार थी। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर विमान की जांच की जा रही है।

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 मार्च को उड़ान संख्या 6 579 विशाखापत्तनम् से दिल्ली रही थी। दिल्ली में उतरने से कुछ समय पहले तकनीकी खामी का पता चला। प्रवक्ता ने बताया कि सावधानी बरतते हुए पायलट ने प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित एजेंसियों को घटना की जानकारी दे दी गयी है और विमान की जरूरी जांच की जा रही है।

Tags: Flight

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस