एक मंच, पूरा विपक्ष और वोट की लड़ाई... दिल्ली में क्या होने वाला है? राहुल गांधी ने बताया पूरा प्लान

लोगों को दिल्ली आने से रोक रही सरकार

एक मंच, पूरा विपक्ष और वोट की लड़ाई... दिल्ली में क्या होने वाला है? राहुल गांधी ने बताया पूरा प्लान
रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली से पहले विपक्ष ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लाखों लोगों के वोट छीने जा रहे हैं और रैली में आने वालों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा, संविधान और मताधिकार की लड़ाई पूरा विपक्ष मिलकर लड़ेगा।

नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन की एक नवंबर को यहां होने वाली महारैली से पहले गठबंधन के नेताओं ने कहा कि वे लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हैं तथा जनता के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कथित सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम शुरू होने से पहले यहां इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली रैली में लोगों की भागीदारी और उन्हें दिल्ली आने से रोकने के प्रयासों से देश की स्थिति का पता चलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों लोगों को मताधिकार से वंचित किया जा रहा है और उनके वोट छीने जा रहे हैं।

गांधी ने कहा कि यह अलग- अलग विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि एक साझा आंदोलन है, जिसमें पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि संविधान, भारत की अवधारणा और प्रत्येक भारतीय के मताधिकार की रक्षा के लिए सभी को साथ आना चाहिए। गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों को रोकने का प्रयास कर रही है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने कहा कि सभी लोग इस लड़ाई में एक साथ हैं और वे मिलकर जीतेंगे। समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यह लड़ाई महत्वपूर्ण है और इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव सहित पार्टी के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे।

 

Read More अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य

 

Read More अखिलेश यादव जी, करा आए बेइज़्ज़ती? गोरखपुर रोड़ शो को लेकर राजभर की अखिलेश को नसीहत, जानें क्या-क्या बोलें

 

Tags: votes

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू   पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू  
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की ओर से पीएम श्री विद्यालयों में संचालित कौशल बोध कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के लिए...
कांग्रेस के उछब लाल धाकड़ बने बूंदी जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
पैकेट वाले खाने पर अब छिप नहीं पाएंगे हानिकारक तत्व, सुप्रीम कोर्ट ने अनिवार्य की चेतावनी लेबलिंग
महाराष्ट्र में सीजेपी नेताओं पर शिकंजा, अभिजीत दीपके समेत तीन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी
शिक्षा : 21 साल की संतोष 12वीं पास, 22 साल की कोमल स्नातक
राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी
कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं