रिपब्लिकन की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है, ट्रंप ने कहा- डेमोक्रेट्स के चुनाव जीतने पर आएगी मंदी

डेमोक्रेट्स टैरिफ नहीं लगाते

रिपब्लिकन की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है, ट्रंप ने कहा- डेमोक्रेट्स के चुनाव जीतने पर आएगी मंदी
ट्रंप ने कहा कि नवंबर के मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत ही अमेरिका को दिवालिया होने से बचा सकती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दोनों सदनों पर रिपब्लिकन नियंत्रण मिलने पर हर वयस्क अमेरिकी को 5,000 डॉलर का लाभांश दिया जाएगा। ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर टैरिफ नीति कमजोर रखने का आरोप लगाया।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आगामी मध्यावधि चुनावों में केवल रिपब्लिकन पार्टी की जीत ही देश को दिवालिया होने से बचा सकती है। पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर कहा कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण हासिल कर लेती है, तो अमेरिका प्रत्येक वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का लाभांश देगा। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, डेमोक्रेट्स ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वे टैरिफ नहीं लगाते और इसलिए देश दिवालिया होने वाला है।

इससे पहले मंगलवार को बाल्टीमोर में एक अलग कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर डेमोक्रेट्स चुनाव जीतते हैं तो अमेरिकी अर्थव्यवस्था को 1929 जैसी मंदी का सामना करना पड़ेगा। अमेरिका में मध्यावधि चुनाव तीन नवंबर को होंगे। उस दिन, 33 सीनेटरों और प्रतिनिधि सभा के सभी 435 सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। कई राज्यों में विधायी चुनाव भी होंगे।

 

Read More अभिनेता सैफ अली खान को धमकी, जीशान अख्तर पर शक; जांच में जुटी पुलिस

 

 

Read More इजरायल में सत्ता का नया खेल, नेतन्याहू को चुनौती देकर आइजेनकोट ने खोला तीसरा रास्ता

Tags: trump

Post Comment

Comment List

Latest News

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने में सफलता मिलने का भरोसा: किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने 'हैदराबाद वॉक फॉर नशा मुक्त भारत' अभियान के दौरान विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों...
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान का पोर्टल लॉन्च करेंगी डिप्टी सीएम दिया कुमारी, जागरूकता रथ को दिखाएंगी हरी झंडी
संविधान दिवस पर शासन सचिवालय में प्रस्तावना का वाचन, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिलाया संवैधानिक मूल्यों का संकल्प
4 जिलों में निर्विरोध उप जिला प्रमुख : नागौर में भाजपा-कांग्रेस खामोश; 37 जिलों में चुनाव
Weather Update : राजस्थान में बढ़ी सर्दी, शेखावाटी में शीतलहर के आसार
लंदन जाने से रोके जाने के बाद नया विवाद, सौरव दास ने पासपोर्ट डिटेल लीक करने का लगाया आरोप
जयपुर पुलिस कमिश्नर 28 नवंबर को खोरा बिसल थाने में करेंगे जनसुनवाई, 5 थानों के परिवादियों को मिलेगा मौका