इंतजार खत्म : 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं हमारी अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स 

वापस आने में लगें 17 घंटे 

इंतजार खत्म : 9 महीने बाद पृथ्वी पर लौटीं हमारी अंतरिक्ष परी सुनीता विलियम्स 
पूर्व चारों अंतरिक्ष यात्री सुबह 8.35 बजे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए और 10.35 बजे ड्रैगन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ।

फ्लोरिडा। अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसी भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने 13 दिन बाद पृथ्वी पर लौट आए हैं। उनके साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में मौजूद कू्र-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी स्पेस स्टेशन से रवाना हुए थे। यह 19 मार्च को अल सुबह लगभग 3.27 बजे फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुए। इसका दुनिया में लाइव प्रसारण किया गया। इससे पूर्व चारों अंतरिक्ष यात्री सुबह 8.35 बजे ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हुए और 10.35 बजे ड्रैगन इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से अलग हुआ। रवाना होने से पूर्व इन यात्रियों ने साथियों को गले लगाया। 

वापस आने में लगें 17 घंटे 
नासा की ओर से इसका एक अनुमानित शेड्यूल जारी किया गया था। इस सफर में करीब 17 घंटे लगे। नासा के अनुसार 19 मार्च को सुबह 2.41 बजे डीऑर्बिट बर्न शुरू हुआ। यानी कक्षा से उल्टी दिशा में स्पेसक्राफ्ट का इंजन फायर किया गया। इसके बाद स्पेसक्राफ्ट की पृथ्वी के वायुमंडल में एंट्री हुई और सुबह फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग हुई। 

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के स्पेसएक्स क्रू-9 (जिसमें भारत में जन्मी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और तीन अन्य शामिल हैं। एजेंसी के नौवें वाणिज्यिक क्रू रोटेशन मिशन को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में पूरा किया और बुधवार तड़के 03,27 बजे अमेरिका की खाड़ी में फ्लोरिडा के तल्हासी के तट पर स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सुरक्षित रूप से उतरा। अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति में नासा ने कहा कि उसके अंतरिक्ष यात्री निक हेग, सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव शाम 5:57 बजे पूर्वी समय पर पृथ्वी पर लौट आए।

स्पेसएक्स रिकवरी जहाजों पर सवार टीमों ने अंतरिक्ष यान और उसके चालक दल को वापस निकाल लिया। तट पर लौटने पर चालक दल ह्यूस्टन में नासा के जॉनसन स्पेस सेंटर के लिए उड़ान भरेगा और अपने परिवारों से फिर से मिलेगा। नासा की कार्यवाहक प्रशासक जेनेट पेट्रो ने कहा कि हम सुनी, बुच, निक और अलेक्जेंडर को उनके महीनों लंबे मिशन के बाद घर वापस पाकर रोमांचित हैं, जिसमें आईएसएस पर महत्वपूर्ण विज्ञान, प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और रखरखाव का संचालन किया गया था।

Read More गरीब- माध्यम वर्ग को मंहगाई की आग में झोंक रही सरकार : अतिरिक्त टैक्स लादकर जनता की काटी जेब, तेजस्वी बोले- अभी और बढ़ेंगे पेट्रोलियम पदार्थो के दाम

 भारत यात्रा पर आएंगी सुनीता विलियम्स

Read More डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा ​में फिर बड़ी चूक: अमेरिका व्हाइट हाउस पर भीषण गोलीबारी, जवाबी कार्रवाई में हमलावर की मौत

उनकी सुरक्षित लैंडिंग के बाद उनके गुजरात स्थित पैतृक गांव के लोग बेहद खुश हैं। सुनीता की चचेरी बहन फाल्गुनी पंड्या ने कहा कि यह एक अविस्मरणीय पल था। हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित लौट आई हैं। पंड्या ने कहा कि सुनिता विलियम्स जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें एक पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारत उनकी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। 1.4 अरब भारतीयों को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। 

Read More खड़गे ने की केन्द्र सरकार की आलोचना : कच्चे तेल की कीमतों में कमी, जनता को राहत नहीं दे रही सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस