भाजपा अपनी सत्ता के अंतिम दौर में, अखिलेश ने कहा- उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का हुआ भंडाफोड़ 

ऐसे लोग वर्चस्ववाद की बीमारी से घोर ग्रसित होते हैं

भाजपा अपनी सत्ता के अंतिम दौर में, अखिलेश ने कहा- उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का हुआ भंडाफोड़ 
देश के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर जारी बयान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए समाज को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।

लखनऊ। देश के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले को लेकर जारी बयान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए समाज को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। यादव ने एक्स पर लिखा पीडीए समाज का अपमान करने वाले ऐसे असभ्य लोग दरअसल अपने दंभ और अहंकार के मारे होते हैं। इनकी प्रभुत्ववादी सोच नफरत को आधार देती है, जो देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए जितनी होती है, उतनी ही समाज के सबसे कमजोर अंतिम व्यक्ति के लिए भी। ऐसे लोग वर्चस्ववाद की बीमारी से घोर ग्रसित होते हैं। हम इसलिए कहते हैं, पीडीए का मतलब है 'पीड़ित, दुखी, अपमानित'।

उन्होंने कहा कि पीडीए समाज की उदारता और भलमनसाहत 5 हजार सालों से ऐसे लोगों को माफ करती आई है, लेकिन इस हद तक अपमान के बाद पीडीए समाज अब और नहीं सहेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उसके संगी-साथी अपनी सत्ता के अंतिम दौर में हैं , क्योंकि उनकी भ्रष्ट चुनावी साजिश का भंडाफोड़ हो चुका है, वो अब कभी नहीं जीतेंगे। इसीलिए हताश होकर वो ऐसे कुकृत्य कर रहे हैं। भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर कभी नहीं आएंगे क्योंकि जब आबादी का 90 प्रतिशत हिस्सा अपने हक-अधिकार के लिए जाग गया है तो 10 प्रतिशत का सिंहासन अब और नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास में यह दौर अपमान बनाम सम्मान के संघर्ष का है। पीडीए अपने स्वाभिमान और स्वमान का यह अंतिम संघर्ष निर्णायक रूप से जीतकर रहेगा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त बैंकॉक जाने की थी तैयारी, बैग खुलते ही उड़े अधिकारियों के होश; 3.5 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा की बड़ी खेप पकड़ी गई। डीआरआई ने खुफिया सूचना पर बैंकॉक जा रहे सात यात्रियों को...
छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, स्पेशल ट्रेन होगी संचालित
भजनलाल शर्मा ने स्नेह मिलन समारोह में आमजन से की मुलाकात, राजस्थानी संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की दिखी झलक
अभिषेक बनर्जी के कार्यालय पर क्यों लगा ताला? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
धान खरीद का लक्ष्य अधूरा, किसानों को भुगतान भी नहीं! सैलजा ने भाजपा सरकार को घेरा
समदड़ी-भीलड़ी रेलखंड पर 220 किमी ट्रैक नवीनीकरण पूरा, भारतीय रेल में ट्रैक क्वालिटी इंडेक्स सर्वोच्च
दिल्ली में अब यमुना की लहरों पर दौड़ेगा क्रूज, जानिए कितना होगा किराया