Jammu Kashmir में बोले पीएम मोदी- कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

राज्य का दर्जा भी बहाल किया जाएगा

Jammu Kashmir में बोले पीएम मोदी- कश्मीर में जल्द होंगे विधानसभा चुनाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द ही बहाल करने का आश्वासन देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह समय अब दूर नहीं, जब यहां विधानसभा चुनाव होंगे।

जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा जल्द ही बहाल करने का आश्वासन देते हुए शुक्रवार को कहा कि वह समय अब दूर नहीं, जब यहां विधानसभा चुनाव होंगे।

मोदी ने कठुआ-उधमपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के समर्थन में उधमपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह समय दूर नहीं है, जब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे और राज्य का दर्जा(विशेष दर्जा) बहाल किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने के बाद बहुत जल्द आप अपने विधायकों और मंत्रियों के साथ अपने सपने साझा करेंगे। पिछले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बड़ा विकास हुआ है। जम्मू-कश्मीर अब पर्यटन स्थलों और स्टार्टअप का केंद्र बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक दशक में जो प्रगति हुई है, वह सिर्फ एक ट्रेलर है। हमें एक शानदार जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।

Read More थाईलैंड में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या 145 पहुंची, नुकसान ने दुनिया को डराया

Post Comment

Comment List

Latest News

रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब  रामबाग गोल्फ क्लब में वीर अहलावत की धमाकेदार जीत, जयपुर ओपन गोल्फ का जीता खिताब 
वीर अहलावत ने अंतिम राउंड में शानदार 62 का स्कोर खेलते हुए 19-अंडर 261 के साथ जयपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट...
पुलिस का ऑपरेशन दिव्य प्रहार : ड्रग माफिया के पेट्रोल पम्प, लग्जरी वाहन, आलीशान बंगले समेत 125 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज
पुतिन के दिल्ली आते ही अमेरिका को आई भारत की याद : क्वॉड का हवाला देकर लगाई दोस्ती की गुहार, पाकिस्तान को झटका
वनडे सीरीज : दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और निर्णायक वनडे, मैच में टीम संयोजन में बदलाव कर सकता है भारत
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने बरकरार रखी ओवरऑल चैंपियनशिप, ओलंपियन तैराक श्रीहरि नटराज बने केआईयूजी के सबसे सफल एथलीट
महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 
आज का भविष्यफल