खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान

असम के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई सियासत : यह लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ, सैलजा ने कहा- यह दलित नेता का अपमान

सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की खड़गे पर टिप्पणी को दलित समाज व लोकतांत्रिक मर्यादा का अपमान बताया और माफी की मांग की। वहीं हरियाणा में गेहूं खरीद में देरी पर सरकार को घेरा, मंडियों में किसानों की परेशानी बताते हुए तुरंत खरीद, बेहतर व्यवस्था और मुआवजे की मांग उठाई।

चंडीगढ़। हरियाणा में सिरसा सीट से सांसद कुमारी सैलजा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गयी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल एक वरिष्ठ दलित नेता का अपमान है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ भी है। कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि इस प्रकार की भाषा भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को दर्शाती है और इससे पूरे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि जब देश के सामने कई गंभीर मुद्दे हैं, तब सत्तारूढ़ दल के नेता ध्यान भटकाने के लिए गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की और भविष्य में ऐसी भाषा से बचने की अपील की।

इसके अलावा, कुमारी सैलजा ने हरियाणा में गेहूं खरीद को लेकर भी ङ्क्षचता जतायी। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं, क्योंकि कई मंडियों में किसान अपनी फसल लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक लापरवाही के कारण किसानों को मजबूरी में अपनी उपज कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से तुरंत खरीद शुरू करने, उचित व्यवस्थाएं करने और किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

Tags: kharge

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश