प्रमोद तिवारी ने किया अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत: स्थायी शांति की अपील, विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक कदम

युद्धविराम का स्वागत: प्रमोद तिवारी ने भारत की कूटनीति पर जताई चिंता

प्रमोद तिवारी ने किया अमेरिका-ईरान के बीच युद्धविराम का स्वागत: स्थायी शांति की अपील, विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक कदम

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच 15 दिवसीय युद्धविराम का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने शांति वार्ता के लिए इस्लामाबाद को चुने जाने और इसमें चीन की भूमिका पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे भारत के लिए कूटनीतिक चुनौती बताते हुए स्थायी शांति की प्रार्थना की।

नई दिल्ली। कांग्रेस राज्यसभा सांसद और उप नेता प्रमोद तिवारी ने अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के युद्धविराम का स्वागत करते हुए कहा कि यह निर्णय विश्व शांति के लिए एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने बुधवार को ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी पक्षों को सद्बुद्धि मिले और यह 15 दिनों का अस्थायी युद्धविराम स्थायी शांति समझौते में परिवर्तित हो। प्रमोद तिवारी ने कहा एक भारतीय होने के नाते उन्हें यह पीड़ा भी है कि आगे की शांति वार्ता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में प्रस्तावित है, जिसमें चीन की भी महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है। उनके अनुसार, यह स्थिति भारत की कूटनीतिक एवं राजनीतिक दृष्टि सेचिंताजनक है। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका-ईरान के बीच दो सप्ताह के संघर्ष विराम को लेकर सहमति बनी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया ‘पति-पत्नी और वो दो’ में हास्य और पारिवारिक कहानी का संगम : मुदस्सर अजीज ने कहा- आयुष्मान खुराना ने आम आदमी के किरदारों को जीवंत किया
निर्देशक मुदस्सर अजीज ने आयुष्मान खुराना की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आम आदमी के किरदारों को बेहतरीन तरीके...
नींबू उधार नहीं देने पर दुकानदार से मारपीट, चार आरोपी गिरफ्तार
जनगणना 2027 मुख्यमंत्री ने स्व-गणना में लिया भाग, नागरिकों से राष्ट्र निर्माण से जुड़े इस महाअभियान में जुड़ने की अपील
शुभेंदु ने स्ट्रॉन्ग रूम में ममता की मौजूदगी पर उठाए सवाल , बनर्जी ने कहा- अनुचित तरीके से स्थानांतरित किए जा रहे थे पोस्टल बैलेट
3540 पदों की संविदा भर्ती का विज्ञापन जारी, युवाओं ने जताया रोष
पीएम मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा की दी शुभकामनाएं: बुद्ध के आदर्शों के प्रति नवीकृत प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बोले-गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण का प्रतीक 
दो अलग-अलग इलाकों में हुक्का बार पर छापे, महिला समेत 2 गिरफ्तार