रेलवे के यात्री किराए में वृद्धि की तैयारी : एसी में सफर करने पर लगेगा अधिक किराया, स्लीपर श्रेणी में भी होगी बढ़ोतरी

यात्री किरायों में वर्ष 2014 में वृद्धि की गयी थी

रेलवे के यात्री किराए में वृद्धि की तैयारी : एसी में सफर करने पर लगेगा अधिक किराया, स्लीपर श्रेणी में भी होगी बढ़ोतरी

सभी श्रेणियों के यात्री किराये में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी, जो उस साल 25 जून से प्रभावी हो गयी थी।

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के लंबी दूरी के यात्री किरायों में एक जुलाई से मामूली वृद्धि हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय रेलवे ने एक जुलाई से मेल एक्सप्रेस गाड़ियों के स्लीपर श्रेणी के किराये में एक पैसा प्रति किलोमीटर तथा वातानुकूलित श्रेणियों में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि करने की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार साधारण अनारक्षित श्रेणी के टिकट की दरों में 500 किलोमीटर तक की दूरी की यात्रा के लिए कोई वृद्धि नहीं होगी, जबकि 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी के लिए किराये की दर आधा पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाये जाने का प्रस्ताव है। इसी प्रकार से उपनगरीय और मासिक या त्रैमासिक सीजन टिकट की दरों में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

इससे पहले रेलवे के यात्री किरायों में वर्ष 2014 में वृद्धि की गयी थी। सभी श्रेणियों के यात्री किराये में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत की वृद्धि की गयी थी, जो उस साल 25 जून से प्रभावी हो गयी थी। वर्ष 2019 में मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में अनारक्षित श्रेणी में यात्रियों को प्रति किलोमीटर 2 पैसे बढ़ाए गये थे। स्लीपर श्रेणी के किराये में 2 पैसे और प्रथम श्रेणी के किराये में भी 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। साधारण ट्रेनों के द्वितीय श्रेणी के किराये में प्रति किलोमीटर 01 पैसे और स्लीपर श्रेणी के लिए भी किराये में 01 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि प्रथम श्रेणी के किराये में 1 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। सभी वातानुकूलित श्रेणियों में एक समान 04 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई थी। यह वृद्धि जनवरी 2020 से लागू हुई थी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी दिखा भीषण गर्मी का असर : जयपुर में घटा सैलानियों का कदमताल, विदेशियों की आमद में भारी कमी
गर्मी की तीव्रता का असर अब जयपुर के पर्यटन उद्योग पर भी साफ दिखाई देने लगा। पुरातत्व विभाग के ताजा...
केंद्रीय जल आयोग की टीम करेगी राजस्थान की सिंचाई परियोजनाओं का दौरा, महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : पूर्व टीएमसी सांसद नुसरत जहां ईडी के समक्ष हुईं पेश, कंपनी की अनियमितताओं में उनकी कोई भूमिका नहीं
हॉर्मुज में हालात फिर तनावपूर्ण : गुजरात आ रहे एक जहाज पर फायरिंग, कब्जे में लिया
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक: गोल्ड लोन के लिए 501 मौजूदा शाखाओं के साथ सुरक्षित ऋण वितरण का किया विस्तार, पारदर्शी और भरोसेमंद गोल्ड लोन सेवाएं पहुँचाई जाएंगी
विधायक कालीचरण सराफ ने किया कैलगिरी आई हॉस्पिटल में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप मशीन का लोकार्पण
शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर,आईटी कंपनियों में बिकवाली से टूटे प्रमुख सूचकांक