''वोट चोरी'' के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारियां पूरी, रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग

खरगे, राहुल, अखिलेश और ममता बनर्जी समेत शीर्ष विपक्षी नेता मंच से भरेंगे हुंकार

''वोट चोरी'' के खिलाफ इंडिया गठबंधन की रैली की तैयारियां पूरी, रामलीला मैदान में जुटने लगे लोग
विपक्षी इंडिया गठबंधन द्वारा 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मुद्दे पर दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन किया गया है। दोपहर 12 बजे शुरू होने वाली इस रैली में देश भर से कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी सहित कई प्रमुख नेता इसे संबोधित करेंगे।

नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया गठबंधन की ओर से 'वोट चोरी' और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के मुद्दे पर रविवार को यहां ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित रैली के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। रैली में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कार्यकर्ता तथा समर्थक रामलीला मैदान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर मैदान में तैयारियां पूरी की गई हैं। रैली 12 बजे से शुरू होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कई अन्य नेताओं के रैली को संबोधित करे 'वोट चोरी' के मुद्दे पर अपने विचार रख सकते है।

दिल्ली पुलिस ने भी रैली के मद्देनजर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। इस तरह से यातायात संबंधी व्यवस्था आज सुबह 10 बजे से लागू हो गई है और शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। लोगों को इस दौरान निर्धारित मार्गों पर यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल जमीन जोतने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, करीब 50 लोगों ने किया हमला; कुल्हाड़ी और लाठियों से दो भाई घायल
राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मेहराणा गांव में जमीन जोतने के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो...
अदाणी के 5,675 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रुकवाया निर्माण कार्य
RPSC ने अभ्यर्थियों के लिए शुरू किया ‘संवाद’ विकल्प, अब सीधे मुलाकात कर दूर कर सकेंगे अपनी समस्याएं
साझा सांस्कृतिक विरासत एससीओ देशों के बीच मजबूत सेतु: गजेंद्र सिंह शेखावत, आपसी विश्वास और मैत्री बढ़ाने पर जोर
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर जमाता था धाक, अजमेर में पिस्टल और चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
सर्दी-जुकाम और हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना पड़ सकता है भारी, दवाओं का असर घटने से बढ़ेगा इलाज का संकट
त्रिपुरा: भाजपा जिलाध्यक्ष पर चाय की दुकान में तोड़फोड़ का आरोप, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने का दावा