दिल्ली : नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू, कांग्रेस में शामिल हुए आप नेता पठानिया और मोनिका

देवेन्द्र यादव ने नेताओं को पटका पहना कर दिलायी कांग्रेस की सदस्यता

दिल्ली : नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू, कांग्रेस में शामिल हुए आप नेता पठानिया और मोनिका

राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है और आम आदमी पार्टी के नेता रघु रेन्द्र पठानिया और मोनिका सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है और आम आदमी पार्टी के नेता रघु रेन्द्र पठानिया और मोनिका सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दोनों नेताओं को प्रदेश कार्यालय में पार्टी का पटका पहना कर कांग्रेस की सदस्यता दिलायी।

इस अवसर पर यादव के अलावा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह डैनी और दानिश अबरार, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष रौनक खत्री सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यादव ने आप से कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इनके आने से पार्टी मजबूत होगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति  भाजपा ने ‘सुशासन पखवाड़ा’ कार्यक्रमों के लिए की संभाग प्रभारियों की घोषणा, मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई नियुक्ति 
पार्टी नेतृत्व के अनुसार इन नियुक्तियों से ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत आयोजित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया...
मोदी ने की हॉर्नबिल महोत्सव की सराहना, कहा- यह भारत की सांस्कृतिक समृद्धि का सशक्त प्रतीक 
इजरायल ने हमास के वरिष्ठ कमांडर को किया ढेर :  शीर्ष सरगनाओं में से एक था, संघर्ष विराम समझौते के उल्लंघनों के लिए सीधे तौर पर था जिम्मेदार 
स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम : जलमहल की पाल पर मुख्यमंत्री ने लगाई झाड़ू, स्वच्छता का दिया संदेश
अमेरिका के विश्वविद्यालय में गोलीबारी : 2 लोगों की मौत, सुरक्षित जगह पर रहने की सलाह 
दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति बेहद खतरनाक : 460 पर पहुंचा एक्यूआई, तोड़फोड़ की गतिविधियों पर रोक
हवामहल में स्वच्छता का संदेश : स्टाफ और गाइडों ने किया श्रमदान, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत ऐतिहासिक स्मारक के हर कोने में चली सफाई मुहिम