स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य : वाटर एटीएम सुविधा का निरंतर हो रहा है विस्तार,  रेखा गुप्ता ने कहा- हजारों प्याऊ लगाएगी सरकार

लाभ बच्चे भी लेंगे

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य : वाटर एटीएम सुविधा का निरंतर हो रहा है विस्तार,  रेखा गुप्ता ने कहा- हजारों प्याऊ लगाएगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली की सरकार अपने शिक्षा मॉडल को ही सबसे अच्छा मानती थी, लेकिन कमजोर बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता था।

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में हर नागरिक को शुद्ध और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के हमारे प्रयासों के तहत वाटर एटीएम की सुविधा का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में वाटर एटीएम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली को बेहतर और स्वच्छ बनाना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली में हजारों प्याऊ लगाने का लक्ष्य है, ताकि लोगों को स्वच्छ जल पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी स्कूलों में वाटर कूलर या वाटर एटीएम लगाया , जिसका लाभ बच्चे भी लेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली को बेहतर और सुंदर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली की सरकार अपने शिक्षा मॉडल को ही सबसे अच्छा मानती थी, लेकिन कमजोर बच्चों को स्कूल से बाहर निकाल दिया जाता था। उन्होंने कहा कि आज भी हैदरपुर इलाके में एक भी साइंस का स्कूल नहीं है। इस इलाके के बच्चों को साइंस पढऩे के लिए दूसरे इलाके में जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने जर्जर स्कूलों को ठीक करने के निर्देश दिये है और 175 डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि दसवीं में अच्छे नंबरों से पास होने वाले 1200 बच्चों को लैपटाप दिया जाएगा।

 

Tags: water

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान