राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
भाजपा ने राहुल गांधी के आरोपों को किया खारिज
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए नाम लिए बिना प्रधानमंत्री पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते, लेकिन एक समझौता करने वाला प्रधानमंत्री कभी इस मेज पर नहीं बैठ सकता।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने नाम लिए बिना सीधा निशाना साधते हुए कहा है कि यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री पत्रकारों के सामने बैठकर सवालों के जवाब देते। राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो भारत के प्रधानमंत्री इस मेज पर बैठे होते। समझौता करने वाला प्रधानमंत्री इस मेज पर कभी नहीं बैठ सकता।''
राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय आया है जब पीएम के पत्रकारों के सवालों का सामना करने और संवाद करने को लेकर विपक्षी दलों के नेता लगातार सवाल उठा रहे है। उन्होंने कहा कि समझौता करने वाले प्रधानमंत्री के लिए इस मेज पर, मतलब पत्रकारों के सामने उनके सवालों का जवाब देने के लिए बैठना संभव नहीं है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Nov 2026 09:55:47
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा...

Comment List