बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल

लंदन की लॉ फर्म मैट्रिक्स चैम्बर्स ने उच्चायोग से किया था अनुरोध

बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को भेजे गए पत्र पर हसीना के हस्ताक्षर फर्जी होने के आरोप लगे हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सहयोगी मोहम्मद राशेद खान ने हस्ताक्षरों की शैली पर सवाल उठाए हैं।

ढ़ाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) से जुड़े आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बांग्लादेशी सरकार ने आरोप लगाया है कि नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग को भेजे गए पत्र पर हसीना के हस्ताक्षर कथित तौर पर फर्जी हैं। प्रधानमंत्री तारिक रहमान के राजनीतिक सहयोगी मोहम्मद राशेद खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह मुद्दा उठाया। उनका दावा है कि उच्चायोग के अधिकारियों की जांच में पत्र पर किए गए हस्ताक्षर संदिग्ध पाए गए। 

राशेद ने सवाल उठाया कि हसीना ने अपने कार्यकाल के दौरान आधिकारिक दस्तावेजों पर बंगाली में हस्ताक्षर किए थे, तो पासपोर्ट संबंधी आवेदन में अंग्रेजी या किसी अन्य तरीके से हस्ताक्षर कैसे किए गए। दरअसल, लंदन स्थित मैट्रिक्स चैम्बर्स के वकील ने हसीना को पासपोर्ट और एनआईडी जारी करने के लिए बांग्लादेश उच्चायोग से कार्रवाई का आग्रह किया था। हालांकि, हस्ताक्षर में जालसाजी के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल बंगाली या अंग्रेजी में थे शेख हसीना के हस्ताक्षर? पासपोर्ट आवेदन पर बांग्लादेश ने उठाए सवाल
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) आवेदन को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा...
राहुल गांधी ने केंद्र को घेरा, बोले- समझौतावादी प्रधानमंत्री पत्रकारों के सवालों का सामना नहीं कर सकते
सांगानेर पंचायत समिति में RLP का दबदबा, पांच में चार वार्ड जीते
राजस्थान कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: तीन पुराने प्रभारी बाहर, चार नए चेहरे सत्ता की चाभी संभालेंगे
पंचायत चुनाव में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना शुरु, 419 पंचायत समितियों के 7,508 वार्डों पर भी हो रही है मतों की गिनती
पुष्कर मेले में पहली बार दंगल का आयोजन होगा, छह वर्गों में चुने जाएंगे विजेता
'भारत आर्थिक आपदा में नहीं, तेजी से तरक्की कर रहा', राहुल गांधी पर पीएम मोदी का पलटवार