केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल

13 करोड़ लोगों को सरकारी कल्याणकारी तंत्र से बाहर करने का दावा

केंद्र सरकार वोट चोरी का बचाव नहीं कर सकती, राहुल की चुनौती क्या स्वीकार करेगी: वेणुगोपाल
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 'वोट और हक की चोरी' का बचाव करने से डर रही है, इसलिए राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार नहीं कर रही। उन्होंने दावा किया कि त्रुटिपूर्ण एसआईआर के जरिए 13 करोड़ लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से बाहर धकेल दिया गया है।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राहुल गांधी की बहस की चुनौती स्वीकार नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वह 'वोट और हक की चोरी' का बचाव नहीं कर सकते इसलिए चुनौती स्वीकार नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा, केंद्र सरकार बहस की चुनौती इसलिए स्वीकार नहीं कर रहे हैं क्योंकि वह अपनी वोट और हक की चोरी का बचाव नहीं कर सकते। क्या सरकार में इसका बचाव करने का साहस है।

उन्होंने आरोप लगाया कि त्रुटिपूर्ण और धांधलीपूर्ण एसआईआर की आड़ में 13 करोड़ लोगों को भारत के कल्याणकारी तंत्र से बाहर कर दिया गया है। वेणुगोपाल ने कहा कि यह सब उस समय हो रहा है, जब अडानी-अंबानी रोजाना अरबों डॉलर कमा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विरोध पक्ष से अवरोध पक्ष बनती जा रही है पार्टी संविधान दिवस पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- विरोध पक्ष से अवरोध पक्ष बनती जा रही है पार्टी
संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान को भारत के लोकतांत्रिक और सामाजिक ढांचे का आधार तथा अपनी यात्रा...
आरएएस परीक्षा 2026 में 607 पदों के लिए 5.08 लाख अभ्यर्थियों की दावेदारी, एक सीट पर 837 उम्मीदवारों में मुकाबला
भाजपा के खुशवंत नागर बने झालावाड़ जिला परिषद के उप जिला प्रमुख
लंबित मांगों को लेकर विद्युत मंत्रालयिक कर्मचारी 1 दिसंबर को जयपुर विद्युत भवन में करेंगे विशाल धरना-प्रदर्शन
संविधान रक्षा मार्च को अनुमति नहीं मिलने पर भड़की कांग्रेस, BJP-RSS पर लगाए अनादर के आरोप
आतंकवाद, तस्करी और साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, चार देशों ने अपनाया सुरक्षा सहयोग का नया रोडमैप
पीएम श्री विद्यालयों में कौशल बोध को सुदृढ़ बनाने के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू