राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर किया तीखा प्रहार, कहा-  फिक्स किया गया चुनाव लोकतंत्र के लिए ज़हर 

जिससे जवाब चाहिए था- वही सबूत मिटा रहा

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर किया तीखा प्रहार, कहा-  फिक्स किया गया चुनाव लोकतंत्र के लिए ज़हर 

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मतदान के वीडियो फुटेज और तस्वीरों को सुरक्षित रखने की अ‌वधि घटाने पर चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि जिसे सबूतों की सुरक्षा करनी चाहिए वहीं उन्हें मिटा रहा है

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने मतदान के वीडियो फुटेज और तस्वीरों को सुरक्षित रखने की अ‌वधि घटाने पर चुनाव आयोग पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा कि जिसे सबूतों की सुरक्षा करनी चाहिए वहीं उन्हें मिटा रहा है। गांधी ने चुनाव आयोग के ताजा फैसले को लेकर प्रहार किया है। दरअसल आयोग ने हाल ही में चुनावी वीडियो फुटेज और तस्वीरों को सुरक्षित रखने की अवधि को एक साल से घटाकर 45 दिन कर दिया। आयोग का कहना है कि अगर इस दौरान कोई चुनाव याचिका दायर नहीं होती, तो डेटा नष्ट किया जा सकता है। इस फैसले को गांधी ने 'लोकतंत्र के लिए जहर' करार दिया और आरोप लगाया कि सबूत जानबूझकर मिटाए जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने ‘एक्स’ पर कहा कि 'वोटर लिस्ट? मशीन रिडेबल फ़ॉर्मेट नहीं देंगे। सीसीटीवी फुटेज? कानून बदलकर छिपा दी। चुनाव की फोटो-वीडियो? अब 1 साल नहीं, 45 दिनों में ही मिटा देंगे। जिससे जवाब चाहिए था- वही सबूत मिटा रहा है। साफ़ दिख रहा है- मैच फिक्स है। और फिक्स किया गया चुनाव, लोकतंत्र के लिए ज़हर है।'

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना