राहुल गांधी का मोदी पर हमला : ट्रंप के टैरिफ के सामने मोदी का झुकना तय, कहा- टैरिफ की तय सीमा से ज्यादा महत्वपूर्ण भारत का हित 

सतत लाभ हमें मिलता रहे

राहुल गांधी का मोदी पर हमला : ट्रंप के टैरिफ के सामने मोदी का झुकना तय, कहा- टैरिफ की तय सीमा से ज्यादा महत्वपूर्ण भारत का हित 
कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही गोयल के बयान पर छपी एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार के लिए अमेरिका के साथ व्यापार बताचीत के दौरान यूएस टैरिफ की तय सीमा से ज्यादा महत्वपूर्ण भारत का हित है।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल जो भी दावे करें, लेकिन यह तय है कि मोदी दबाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ शर्तों के सामने झुक जाएंगे। गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीयूष गोयल चाहे जितना चाहें कह लें, लेकिन मेरी बात पर ध्यान देना कि ट्रम्प की टैरिफ डेडलाइन के आगे मोदी का झुकना तय है। 

कांग्रेस नेता ने इसके साथ ही गोयल के बयान पर छपी एक खबर भी पोस्ट की है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार के लिए अमेरिका के साथ व्यापार बताचीत के दौरान यूएस टैरिफ की तय सीमा से ज्यादा महत्वपूर्ण भारत का हित है। गांधी की यह प्रतिक्रिया वाणिज्य मंत्री के उस बयान पर आई है, जिसमें गोयल ने कहा कि भारत ने कभी व्यापार समझौते या उसके किसी हिस्से पर समय की कोई बाध्यता या दबाव में चर्चा नहीं की है। हमें राष्ट्रीय हितों को  सुनिश्चित कर ऐसा निष्पक्ष समझौता चाहिए, जिसका सतत लाभ हमें मिलता रहे। 

Tags: rahul

Post Comment

Comment List

Latest News

टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना टीसीएस को बड़ा झटका: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, कंपनी को भरना होगा $16.8 करोड़ का हर्जाना
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने सॉफ्टवेयर तक अवैध पहुंच के मामले में TCS की पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दी है। प्रांतीय...
सोमवती अमावस्या पर छोटीकाशी रही भक्ति में लीन : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बी.के. हरिप्रसाद
हरे निशान में खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 262 अंक की बढ़त के साथ 76,526.77 पर खुला 
जयपुर एयरपोर्ट : उड़ते विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, जयपुर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी : 3 गिरफ्तार, 36 किलो तैयार माल जब्त, कीमत 72 करोड़
आज का भविष्यफल