राज ठाकरे का फडणवीस पर हमला : बच्चों पर हिंदी थोपने और स्थानीय युवाओं की अनदेखी का लगाया आरोप
रायगढ़ के स्थानीय लोगों की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ कर दिया
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बच्चों पर कथित तौर पर हिंदी थोपने और उन पर राज्य के मूल निवासियों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर बच्चों पर कथित तौर पर हिंदी थोपने और उन पर राज्य के मूल निवासियों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ठाकरे ने रायगढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए स्थानीय युवाओं से अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए सतर्क और सक्रिय रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री फडणवीस बच्चों पर हिंदी थोपने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने रायगढ़ के स्थानीय लोगों की दुर्दशा को नज़रअंदाज़ कर दिया है। बाहरी उद्योग इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय युवाओं को विस्थापित किया जा रहा है। इन उद्योगों को भूमिपुत्रों को रोज़गार प्रदान करना चाहिए और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना चाहिए।"
ठाकरे किसान एवं श्रमिक पार्टी (पीडब्ल्यूपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस सभा में शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( राकांपा -सपा) के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे और कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद थे। ठाकरे ने महाराष्ट्र में हिंदी को बढ़ावा देने के पीछे के औचित्य पर सवाल उठाया और कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी गर्व से खुद को गुजराती बताते हैं, हिंदी भाषी नहीं।
उन्होंने मराठी पहचान और भाषा की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते कहा कि "गुजरात में हिंदी क्यों नहीं थोपी जा रही है, लेकिन महाराष्ट्र में इसे ज़ोरदार तरीक़े से बढ़ावा दिया जा रहा है? यह इसके पीछे छिपे राजनीतिक एजेंडे को उजागर करता है।" ठाकरे ने वर्तमान राजनीतिक माहौल पर टिप्पणी करते हुए राज्य के अस्थिर राजनीतिक गठबंधनों की आलोचना की और कहा कि "राजनेताओं के दिल कभी बड़े हुआ करते थे, लेकिन अब वे संकीर्ण सोच वाले हो गए हैं। शिवसेना की पहली रैली में, कम्युनिस्ट नेता श्रीपाद डांगे एकता के प्रतीक के रूप में लाल झंडे के साथ खड़े थे।

Comment List