संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन, विपक्ष ने प्रमुखता से उठाया एसआईआर का मुद्दा

शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का आयोजन, विपक्ष ने प्रमुखता से उठाया एसआईआर का मुद्दा

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने एसआईआर, राष्ट्रीय सुरक्षा, प्रदूषण और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे मुद्दे उठाए। विपक्ष ने कहा कि केवल 15 दिन की चर्चा वाले इस छोटे सत्र में इन महत्वपूर्ण विषयों पर अवश्य बहस होनी चाहिए।

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें विपक्षी दलों ने एसआईआर, देश की सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, प्रदूषण से सुरक्षा जैसे कई मुद्दे उठाये और कहा कि इन पर संसद में चर्चा होनी चाहिए।

सर्वदलीय बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक गौरव गोगोई ने कहा कि, यह पहला मौका है जब संसद सत्र केवल 19 दिनों का है और इसमें सिर्फ 15 दिन ही चर्चा होनी है। उनका कहना था कि बैठक में उनकी पार्टी ने दिल्ली विस्फोट के मद्देनजर नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि इस पर चर्चा होनी चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण के संकट को भी रखा, लोकतंत्र की सुरक्षा का मामला उठाया और कहा कि मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण- एसआईआर का गंभीर मामला है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। 

इसके आगे उन्होंने कहा कि, सरकार का व्यवहार संसद चलने को लेकर उत्साहजनक नहीं है। इतना छोटा सत्र बुलाकर सरकार खुद ही सन्देश दे रही है कि वह संसद चलने को लेकर बहुत गंभीर नहीं है। डीएमके के तिरुचि शिवा कहा कि, एसआईआर और देश की सुरक्षा इस समय महत्वपूर्ण मुद्दा है। मनरेगा को लगातार कमजोर किया जा रहा है और सरकार हर काम में मनमानी कर रही है। संसद का अब तक का सबसे छोटा शीतकालीन सत्र बुलाया जा रहा है। 

इसमें बड़ी बात यह है कि 15 दिन का सत्र है और इसमें 14 विधेयक पारित होने हैं। तमिलनाडु की सरकार अनदेखी कर रही है और सरकार उनकी किसी भी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। उनका कहना था कि इन सब मुद्दों को उन्होंने सर्वदलीय बैठक में उठाया है।

Read More असम में मुख्यमंत्री की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज, कारण नहीं बताया

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में एसआईआर महत्वपूर्ण मुद्दा था और सभी दलों के नेताओं ने कहा कि जनता के मतदान के अधिकार को छीना नहीं जाना चाहिए और इस पर संसद में चर्चा कराई जानी चाहिए। गौरतलब है कि सरकार की तरफ से रविवार को संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी जिसमें विपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, दिल्ली में हुए विस्फोट, विदेश नीति आदि मामलों को संसद में विचार के लिए लाने की मांग रखी।

Read More खड़गे-राहुल ने किया केरलम में विधानसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद: विपक्ष पर बोला हमला, इन मुद्दो को लेकर एलडीएफ सरकार को घेरा

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित