भारत की अर्थव्यवस्था में तेज बढ़ोतरी, पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची इकोनॉमी

भारत की अर्थव्यवस्था में तेज बढ़ोतरी, पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंची इकोनॉमी

भारत की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई, पहली बार भारत की इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है और इसके साथ ही यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने के बेहद करीब पहुंच चुका है।

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई, पहली बार भारत की इकोनॉमी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है और इसके साथ ही यह दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने के बेहद करीब पहुंच चुका है। भारत की 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी हासिल करने की दिशा में यह एक बड़ी बढ़ोतरी है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी में 7.8 फीसदी की ग्रोथ हुई थी। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने देश की अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताया था। शक्तिकांत दास ने 31 अक्टूबर को अपने एक बयान में कहा था कि आर्थिक गतिविधयों को देखते हुए कुछ शुरूआती आंकड़ें सामने आए हैं, जिससे मुझे उम्मीद है कि नंवबर के अंत में दूसरी तिमाही के दौरान आने वाले जीडीपी के आंकड़े चौंकाने वाले होंगे। 

जीडीपी लाइव के आंकडे को देखें तो पता चलता है कि भारत ने 18 नवंबर की देर रात को ही यह मुकाम हासिल कर लिया था और पहली बार 4 ट्रिलियन के आंकड़े के पार निकल गया। हालांकि अभी भी भारत चौथे पायदान से दूर है। अभी दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था वाला देश जर्मनी है और भारत और इसके बीच का फासला बेहद कम हो चुका है।

टॉप-4 देशों की जीडीपी 
भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। वहीं अमेरिका अभी पहले नंबर पर है, जिसकी अर्थव्यवस्था की साइज 26.7 ट्रिलियन डॉलर है। इसके बाद दूसरे नंबर पर चीन है और इसकी अर्थव्यवस्था का आकार 19.24 ट्रिलियन डॉलर है। तीसरे नंबर पर जापान 4.39 ट्रिलियन डॉलर के साथ मौजूद है। जर्मनी इस मामले में चौथे नंबर पर है और इसकी अर्थव्यस्था 4.28 ट्रिलियन डॉलर है।

2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य 
केंद्र सरकार का अब अगला लक्ष्य 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। सएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग ने हाल ही में अपने एक बयान में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था साल 2030 तक जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा और इसके साथ ही एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। 

Read More नेतन्याहू ने मोदी को दिया अनोखा सरप्राइज : भारतीय कपड़े पहने आए नजर, कहा- मोदी एशिया के शेर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च