कश्मीर में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी की गोली मारकर हत्या
लगभग एक दशक पहले सेवानिवृत्त हो गए थे
हमले के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी की पहचान मोहम्मद शफ़ी के रूप में हुई है।
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार तड़के आतंकवादियों ने एक सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों ने मस्जिद में अजान पढ़ते समय गैंटमुल्ला पर गोली चलाई , जिससे उनकी मौत हो गयी। हमले के लिए जिम्मेदार अपराधियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सेवानिवृत्त अधिकारी की पहचान मोहम्मद शफ़ी के रूप में हुई है। वह लगभग एक दशक पहले सेवानिवृत्त हो गए थे।
Tags: kashmir
Related Posts
Post Comment
Latest News
10 Apr 2026 18:19:54
गोदारा ने एचपीसीएल रिफाइनरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि गहलोत के कार्यकाल...

Comment List