RJD का बड़ा एक्शन: बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी ने 32 गायकों को भेजा नोटिस

चुनावी हार के बाद RJD का एक्शन, 32 गायकों को नोटिस

RJD का बड़ा एक्शन: बिहार चुनाव में हार के बाद आरजेडी ने 32 गायकों को भेजा नोटिस

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद RJD ने 32 गायकों को नोटिस भेजा है। आरोप है कि उन्होंने बिना अनुमति पार्टी और नेताओं के नाम वाले गाने रिलीज कर RJD की छवि खराब की। पार्टी ने इसे सुनियोजित साजिश बताया। जवाब न मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत मिली थी और महागठबंध को हार। अब हार के बाद आरजेडी ने बड़ा एक्शन लिया है अज्ञैर करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा है। RJD के वरिष्ठ प्रवक्ता चितरंजन गगन ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा है कि, पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान RJD और पार्टी नेताओं का नाम लेकर गाना गाने वाले करीब 32 गायकों को नोटिस भेजा गया है। पार्टी ने पूछा है कि, क्यों नहीं आप लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पार्टी कानूनी कार्रवाई करेगी। इसके आगे वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि, राजद ऐसे सिंगर्स को लीगल नोटिस भेजने की तैयारी में है जो पार्टी के बिना अधिकारिक अनुमति के राजद संबंधित गाना को बिहार चुनाव के वक्त रिलीज किया। इस मामले पर रोशनी डालते हुए राजद के एक नेता ने बताया कि, पार्टी की छवि को जानबूझकर धूमिल करने को लेकर नोटिस भेजा जायेगा।

साजिश के तहत लॉन्च किए गए थे गाने

RJD के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने मामले में जानकारी देते हुए कहा है कि, इन गायकों ने पार्टी और सामाजिक न्याय की विचारधारा को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश के तहत आरजेडी और तेजस्वी यादव की छवि खराब करने के मानसे से इन गानों को बिना पार्टी की जानकारी के रिलीज किया गया, जिसका नतीजा हुआ कि, बिहार विधानसभा में पार्टी का नाम खराब हुआ और पार्टी चुनाव हार गई। इसके आगे शक्ति सिंह ने कहा कि, जिन गानों में ‘जंगलराज’, ‘रंगदारी’ और ‘अराजकता’ जैसे शब्दों का उपयोग हुआ है उन गायकों का सीधा संबंध भाजपा और एनडीए गठबंधन से है, जिसके लिए गायकों ने इन लोगों से मोटी रकम हासिल की।

तेजस्वी-लालू का नाम किया इस्तेमाल

Read More सूडान में अज्ञात लोगों ने की 169 लोगों की हत्या : मरने वालो में 79 पुलिस और क्षेत्रों बलों के सदस्य भी शामिल, सेना ने हमलावरों को खदेड़ा

इस मामले में आजेडी नेता ने कहा ​है कि, इन गीतों में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव आदि का नाम उपयोग लिया गया है जिसके लिए उनसे इजाजत भी नहीं ली गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इन गानों की मदद से चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस छिड़ी रही। 

Read More बजट वेबिनार 2026: पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग जगत को महामंत्र बनाने का किया आह्वान, कहा-भारत के लिए अवसरों के द्वार खुले

PM मोदी ने उठाए थे सवाल

Read More पश्चिम एशिया संकट के कारण शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट : प्रमुख सूचकांक 2 प्रतिशत गिरे, निफ्टी में भी गिरावट

बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने भी विवादित गीतों का जिक्र किया था। इतना ही नहीं, पीएम मोदी ने कैमूर की चुनावी रैली में भी इन गानों का जिक्र किया था और जनसभा के दौरान गानों की पंक्तियां भी सुनाई थी। अंत में राजद नेता ने स्पष्ट किया है कि, यदि गायकों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पार्टी इन गायकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है और मानहानी का मामला भी दर्ज करवा सकती है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सीआईएसएफ के स्थापना दिवस पर जवानों को बधाई। सीआईएसएफ पिछले...
ओलंपिक गोल्ड जीतना है अगला लक्ष्य : 1900 के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, टी-20 विश्व कप जिताने के बाद अब 2028 ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर नजर
बिटकॉइन माइनिंग में 16 प्रतिशत मुनाफे का झांसा : 244 लोगों से की 10 करोड़ की ठगी, 3 ठग गिरफ्तार
खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की जयपुर में बड़ी कार्रवाई, अमूल ब्रांड की डेढ़ लाख किलो एक्सपायरी खाद्य सामग्री को किया नष्ट
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से युवती की मौत : बाइक चालक घायल, जानें पूरा मामला 
आज का भविष्यफल     
आरपीए में जनसुनवाई : राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रहाटकर ने 60 परिवाद सुने, 40 नए मामले शामिल