दिल्ली सरकार की नीतियों से व्यापारियों में डर का माहौल : दिल्ली के बड़े-बड़े बाजार दिल्ली की धरोहर, सौरभ भारद्वाज ने कहा- दिल्ली को और दिल्ली के व्यापारियों को बर्बाद करना चाहती है सरकार

दिल्ली के व्यापारियों के साथ कौन-सा षड्यंत्र रचने जा रही भाजपा सरकार

दिल्ली सरकार की नीतियों से व्यापारियों में डर का माहौल : दिल्ली के बड़े-बड़े बाजार दिल्ली की धरोहर, सौरभ भारद्वाज ने कहा- दिल्ली को और दिल्ली के व्यापारियों को बर्बाद करना चाहती है सरकार

आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली सरकार पर बाजारों को हस्तांतरित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इससे बड़े-बड़े बाजारों के व्यापारियों में डर का माहौल है

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली सरकार पर बाजारों को हस्तांतरित करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा कि इससे बड़े-बड़े बाजारों के व्यापारियों में डर का माहौल है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने आज यहां कहा कि हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि दिल्ली के बड़े-बड़े बाजार बहुत ज्यादा भीड़भाड़ वाले बन गए हैं, इसीलिए दिल्ली सरकार यह रणनीति बना रही है, कि इन बाजारों को यहां से कहीं और स्थानांतरित कर दिया जाए। भारद्वाज ने कहा कि जब से दिल्ली की मुख्यमंत्री ने यह ऐलान किया है, तब से दिल्ली के बड़े-बड़े बाजारों के व्यापारियों में डर समाया है और हड़कंप मचा हुआ है, कि आखिर दिल्ली की भाजपा सरकार दिल्ली के व्यापारियों के साथ कौन-सा षड्यंत्र रचने जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बड़े-बड़े बाजार दिल्ली की धरोहर हैं। इन बाजारों में जो व्यापारी बैठे हुए हैं, इनकी दुकान, इनका व्यापार दादा, परदादा के जमाने से चला आ रहा है। यह बाजार इन व्यापारियों के लिए मात्र व्यापार का साधन नहीं है, बल्कि इनके बुजुर्गों की निशानियां इन बाजारों से जुड़ी हैं। कोई भी दिल्ली का व्यापारी दिल्ली के बाजारों को छोड़कर दूसरे राज्य में नहीं जाना चाहता।

उन्होंने कहा कि इन बाजारों का नवीनीकरण किया जा सकता है, व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सकता है, परंतु दिल्ली सरकार बाजारों में व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय इन बाजारों को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करके दिल्ली को और दिल्ली के व्यापारियों को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को दिल्ली के व्यापारियों और दिल्ली के बाजारों के बारे में कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने कहा कि “ हम दिल्ली के व्यापारियों के साथ खड़े हैं और भाजपा की दिल्ली सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध करते हैं।”

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी