पाकिस्तान में सुरक्षाबलों का खुफिया अभियान : मुठभेड में 14 आतंकवादी ढेर, आतंकवादियों के ठिकाने ध्वस्त
14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए
पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गये और 20 अन्य घायल हो गए
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गये। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने तुरबत जिले में आंतकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद एक अभियान चलाया।
सुरक्षा बलों के इलाके की घेराबंदी करने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जबावी कार्रवाई की, जिसमें 14 आतंकवादी मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए। इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र में बचे हुए आतंकवादियों के लिये भी जोरदार अभियान चलाया जा रहा है।

Comment List