दिल्ली में कड़ाके की ठंड : एक्यूआई 'बहुत  खराब', लंबे समय तक ठंड में रहने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह

पैरों को अच्छी तरह से ढकने की सलाह

दिल्ली में कड़ाके की ठंड : एक्यूआई 'बहुत  खराब', लंबे समय तक ठंड में रहने से बचने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह

मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने और रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धुंध एवं कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी रहा एवं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बहुत खराब दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में आज सुबह के समय न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस से कम था। विभाग के अनुसार आमतौर पर 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच न्यूनतम तापमान लगभग 7.4 डिग्री सेल्सियस और 16 जनवरी से 20 जनवरी के बीच 7.6 डिग्री सेल्सियस रहता है।

मौसम विभाग ने ठंडी हवाएं चलने और रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और धुंध एवं कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। विभाग ने कहा कि दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिसमें सापेक्ष आद्रता 41 से 100 प्रतिशत के बीच रहेगी। मौसम विशेषज्ञों ने ठंड के प्रति संवेदनशील लोगों के लिए विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि लंबे समय तक ठंड में रहने से बचें और  गर्म कपड़े पहनें। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सिर, गर्दन, हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढकने की सलाह दी है।

विभाग ने राजधानी में बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और कहा कि आसमान साफ रहेगा। इसके अलावा शहर में कुछ जगहों पर सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध के साथ शीतलहर जारी रह सकती है। इस बीच, दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होकर आज 'बहुत खराब' श्रेणी तक पहुंच गयी।  आज सुबह 10 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 347 हो गया, जबकि सोमवार को औसत एक्यूआई 297 दर्ज किया गया था। भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार आज से गुरुवार तक एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Tags: aqi

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब