राहुल गांधी पर शिवराज का तंज : वह पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी

समाधान बनिए, समस्या नहीं

राहुल गांधी पर शिवराज का तंज : वह पार्ट टाइम नेता, फुल टाइम सैलानी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें ‘पार्ट-टाइम राजनेता और फुल-टाइम सैलानी’ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल समस्या हैं, समाधान नहीं। एक नवंबर को विपक्ष के प्रस्तावित प्रदर्शन पर चौहान ने 1984 के सिख नरसंहार का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस को रैली के बजाय माफी मांगनी चाहिए।

नई दिल्ली। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह राजनेता कम, सैलानी ज्यादा हैं। चौहान एक कार्यक्रम के इतर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ एक नवंबर को विपक्ष के विरोध कार्यक्रम से संबंधित एक सवाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा, राहुल गांधी पार्ट-टाइम राजनेता और फुल-टाइम सैलानी हैं। जब देश आनंद से झूम रहा होता है, दशहरा जैसे त्योहार मना रहा होता है, उस समय वह देश से बाहर चले जाते हैं। वह समस्या हैं, समाधान नहीं। देश को समाधान की जरूरत है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि गांधी और 'सत्ता परिवर्तन' चाहने वाला गिरोह सपने देख रहा है कि वे अराजकता फैलाकर सत्ता में आ सकते हैं। उन्होंने कहा, मेरी गांधी से अपील है कि वे समस्या नहीं, बल्कि समाधान बनें। देश उस घटना को कभी नहीं भूल सकता जो एक नवंबर(1984) को हुई थी-जिस दिन देश में सिखों का नरसंहार हुआ था। ऐसे दिन कांग्रेस को रैली करने के बजाय माफी मांगनी चाहिए।

गौरतलब है कि विपक्ष मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि आयोग और सत्ता पक्ष ने इन आरोपों को अपने-अपने स्तर पर खारिज कर दिया है।

 

Read More चीन की बड़ी चाल! अरुणाचल के पास बना रहा 60 गीगावाट का बांध, भारत की बढ़ी चिंता

Read More इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन की रफ्तार पकड़ रहा उत्तर पश्चिम रेलवे, बिजली से दौड़ रहीं 8 में से 7 ट्रेनें

 

 

Read More शेखावाटी में सर्दी का सितम : फतेहपुर @ 4.3 डिग्री, जयपुर सहित कई जिलों में दिन में सर्दी बेदम

Tags: Shivraj

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी राजस्थान के जिला प्रमुख चुनाव में जातीय समीकरण और सियासी बगावत की पूरी कहानी
राजस्थान में 37 जिला प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस ने 24, भाजपा ने 10, बीएपी ने दो और आरएलपी ने...
कांग्रेस का दबदबा कायम, भाजपा ने चुनिंदा जिलों में पलटा वोट, क्रॉस वोटिंग और हंगामे ने सुर्खियां बटोरीं
राज मंदिर पहुंचे श्रद्धा और रणदीप, 'ईठा' के प्रचार में बोलीं- जयपुर मेरे लिए लकी
मां के साथ अब पिता भी निभा सकेंगे बच्चे की जिम्मेदारी, सरकार ने मंजूर किया 15 दिन का अवकाश
आवासन मंडल में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ ने मनाया संविधान दिवस, प्रस्तावना का किया सामूहिक पाठ
मिस्र में भीषण सड़क हादसे के बाद टैंकर में लगी आग, 31 लोगों की मौत, 21 अन्य घायल
मेडिकल ऑफिसर भर्ती में पद बढ़ाने की मुहिम को झटका, 600 पदों पर ही परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी