महाराष्ट्र डॉक्टर सुसाइड केस में एसआईटी गठित : तुरंत जांच करने के आदेश, सब इंस्पेक्टर पर रेप करने का आरोप

फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाते थे

महाराष्ट्र डॉक्टर सुसाइड केस में एसआईटी गठित : तुरंत जांच करने के आदेश, सब इंस्पेक्टर पर रेप करने का आरोप

आरोप लगाया था कि एक सांसद और उसके दो पीए तथा सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने उस पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाते थे।

सातारा। महाराष्ट्र की महिला डॉक्टर सुसाइड केस की जांच के लिए शनिवार को एसआईटी गठित की गई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसके आदेश दिए। महिला आईपीएस अधिकारी की देखरेख में जांच की जाएगी। टीम को तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश दिए हैं। महिला डॉक्टर सातारा जिले के फलटण सिविल अस्पताल में पदस्थ थी। उसने 23 अक्टूबर को फलटण के ही एक होटल में सुसाइड किया था। उसने आरोप लगाया था कि एक सांसद और उसके दो पीए तथा सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने उस पर फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करने का दबाव बनाते थे।

सब इंस्पेक्टर पर रेप करने का आरोप
हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में डॉक्टर ने आरोप लगाया था कि एसआई बदने ने 5 महीने में उसका 4 बार रेप भी किया था। जिस घर में वो रहती थी उसके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे प्रशांत बांकर ने उसका मानसिक शोषण किया था। 

बदने ने किया थाने में सरेंडर
इस बीच फरार चल रहे सब इंस्पेक्टर गोपाल बदने ने फलटण ग्रामीण पुलिस थाने में सरेंडर किया था। दोनों आरोपी इस वक्त पुलिस रिमांड में हैं। उन पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं।

Tags: sit

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास बहाली की सार्थक पहल द्विपक्षीय संबंधों में विश्वास बहाली की सार्थक पहल
पिछले सप्ताह कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी का चार दिवसीय भारत दौरा हुआ।
राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला
नेशनल सलेक्शन ट्रायल 50 मीटर 3पी राइफल : तिलोत्तमा की तीसरी जीत, पुरुष वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने हासिल किया शीर्ष स्थान 
पश्चिम एशिया संकट के बीच शेयर बाजारों में एक बार फिर लौटी तेजी; सेंसेक्स 809 अंक की बढ़त के साथ खुला, मोटी कमाई का सुनहरा मौका
प्रदेश में गैस की किल्लत : रोज 4 लाख रसोई गैस सिलेंडर की खपत, युद्ध खींचने से गहराएगा 60 फीसदी संकट
राजस्थान विधानसभा : दो वर्षों में 187 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, 2025 में 5941 खिलाड़ियों ने अनुदान के लिए किया आवेदन
खड़गे-राहुल गांधी ने सीआईएसएफ को स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं : सतर्कता से देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों की सुरक्षा हो रही सुनिश्चित, असंख्य जिंदगियों को संकट के समय बचाया जा सका