Stock Market : शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स ने लगाई 253.31 अंक की उछाल

Stock Market : शेयर बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स ने लगाई 253.31 अंक की उछाल

विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 253.31 अंक उछलकर 73,917.03 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.25 अंक की बढ़त के साथ 22,466.10 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई का मिडकैप 1.18 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,841.10 अंक और स्मॉलकैप 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,591.67 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 3939 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2403 में लिवाली जबकि 1410 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां रहे जबकि शेष 23 लाल निशान पर रही।

बीएसई में आईटी और टेक समूह की 0.74 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 1.53, सीडी 1.55, ऊर्जा 0.86, इंडस्ट्रियल्स 1.26, यूटिलिटीज 0.57, ऑटो 1.80, कैपिटल गुड्स 0.78, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.41, धातु 1.50, तेल एवं गैस 1.19, पावर 0.71, रियल्टी 1.68 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.03 प्रतिशत चढ़ गए।

Read More मोरक्को में दर्दनाक हादसा : दो रिहायशी इमारतें ढहीं, 19 लोगों की मौत, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.39, जर्मनी का डैक्स 0.38 और जापान का निक्केई 0.34 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.91 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.01 प्रतिशत की बढ़त रही।

Read More एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर बवाल : पुलिस और किसानों के बीच झड़प, लाठीचार्ज मेंं विधायक अभिमन्यु पूनिया घायल  

Post Comment

Comment List

Latest News

पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़ पहले झुकी और अगले ही पल चूमने लगी जमीन, तेज हवा से तिनके की तरह उड़ गई स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की रेप्लिका, मूर्ति के गिरते ही मची भगदड़
ब्राजील के गुआइबा शहर में सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान लगभग...
नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत ने गांधी परिवार को एफआईआर की कॉपी देने से किया इनकार
UNSC में भारत की पाकिस्तान का दो टूक, कहा-जम्मू कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न हिस्सा थे और रहेंगे…’ सिंधु जल संधि और इमरान खान को लेकर बोला तीखा हमला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इथियोपिया के आधिकारिक दौरे पर, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
सोनिया गांधी ने उठाया संसद में महिला कर्मियों का मुद्दा, मानदेय बढाने और सामाजिक सुरक्षा की मांग की
ग्लोबल वायदा बाजार की नरमी के असर : दोनों कीमती धातुओं में गिरावट, जानें क्या है भाव
विपक्ष के विरोध के बीच "बीमा विधि संशोधन विधेयक-2025" लोकसभा में पेश