Stock Market : बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स 231.16 अंक उछला

Stock Market : बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स 231.16 अंक उछला

अमेरिकी फेड रिजर्व के सितंबर से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार नौवें दिन चढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया।

मुंबई। अमेरिकी फेड रिजर्व के सितंबर से ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार लगातार नौवें दिन चढ़कर नए शिखर पर पहुंच गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 231.16 अंक की तेजी के साथ 82,365.77 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 83.95 अंक चढ़कर 25,235.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 49,065.36 अंक और स्मॉलकैप 0.75 प्रतिशत उछलकर 56,021.55 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4045 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2221 में लिवाली जबकि 1709 में बिकवाली हुई वहीं 115 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियों में बढ़त जबकि नौ में गिरावट रही।

बीएसई के सभी 20 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 0.70, सीडी 0.43, ऊर्जा 0.13, एफएमसीजी 0.07, वित्तीय सेवाएं 0.31, हेल्थकेयर 1.41, इंडस्ट्रियल्स 0.60, आईटी 0.44, दूरसंचार 0.67, यूटिलिटीज 0.77, ऑटो 0.58, बैंकिंग 0.16, कैपिटल गुड्स 0.52, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.29, धातु 0.21, तेल एवं गैस 0.39, पावर 0.56, रियल्टी 1.88, टेक 0.63 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.61 प्रतिशत मजबूत रहा।

Read More 693 बांधों में 52.24 प्रतिशत पानी बचा, 227 पूरी तरह सूखे

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सकारात्मक रुझान रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31, जर्मनी का डैक्स 0.15, जापान का निक्केई 0.74, हांगकांग का हैंगसेंग 1.14 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68 प्रतिशत चढ़ गया।

Read More एक और भारतीय टैंकर ने होर्मुज किया पार : ला रहा 20,400 टन एलपीजी, अब तक 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने एलपीजी कनेक्शन किए वापस

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल