Stock Market Update: सेंसेक्स में 230.05 अंक की गिरावट दर्ज, टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से आई गिरावट

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा

Stock Market Update: सेंसेक्स में 230.05 अंक की गिरावट दर्ज, टीसीएस के उम्मीद से कमजोर परिणाम से आई गिरावट

निफ्टी 0.14 प्रतिशत उतरकर 24,964.25 अंक पर बंद हुआ।

मुंबई। विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कन्सल्टेंसी सर्विसेज़ (टीसीएस) के चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम उम्मीद से कमजोर रहने से टीसीएस, महिंद्रा एंड महिंद्रा आईसीआईसीआई बैंक और  मारुति समेत चौदह कंपनियों में हुई बिकवाली से पिछले दिवस की तेजी गंवाकर शेयर बाजार आज गिर गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 230.05 अंक की गिरावट लेकर 81,381.36 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 34.20 अंक फिसलकर 24,964.25 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.44 प्रतिशत की तेजी लेकर 48,436.86 अंक और स्मॉलकैप 0.44 प्रतिशत चढ़कर 56,600.09 अंक हो गया।

इस दौरान बीएसई में कुल 4011 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2143 में लिवाली जबकि 1751 में बिकवाली हुई वहीं 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 28 कंपनियों में तेजी जबकि अन्य 22 में गिरावट रही।

बीएसई के छह समूहों में बिकवाली हुई। इससे वित्तीय सेवाएं 0.42, यूटिलिटीज 0.68, ऑटो 0.45, बैंकिंग 0.61, पावर 0.38 और रियल्टी समूह के शेयर 0.74 प्रतिशत लुढ़क गए। वहीं, कमोडिटीज 0.48, ऊर्जा 0.49, हेल्थकेयर 0.85, आईटी 0.59, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.50, धातु 1.25, तेल एवं गैस 0.64 और टेक समूह के शेयर 0.45 प्रतिशत चढ़ गए।

Read More पीएम मोदी ने विधानसभा चुनावों में बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की: बोले-भविष्य को आकार देने में हर वोट रखता है मायने, रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी लोकतांत्रिक भावना को और बनाएगी ज्यादा सशक्त

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.26 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 2.55 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.08, जापान का निक्केई 0.57 और हांगकांग का हैंगसेंग 2.98 प्रतिशत उछल शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 133 अंक की गिरावट लेकर 81,478.49 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 81,671.38 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली शुरू होने से यह लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 81,304.15 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,611.41 अंक के मुकाबले 0.28 प्रतिशत टूटकर 81,381.36 अंक रह गया।

Read More कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर

इसी तरह निफ्टी भी 13 अंक फिसलकर 24,985.30 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,028.65 अंक के उच्चतम जबकि 24,920.05 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 24,998.45 अंक की तुलना में 0.14 प्रतिशत उतरकर 24,964.25 अंक पर बंद हुआ।

Read More अमेरिका-ईरान बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त : ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को किया अस्वीकार, वैंस ने कहा- हम बिना किसी समझौते के लौट रहे वापस

इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों ने नुकसान उठाया उनमें टीसीएस 1.84, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.83, आईसीआईसीआई बैंक 1.64, मारुति 1.30, पावरग्रिड 1.30, एक्सिस बैंक 0.80, अडानी पोर्ट्स 0.74, एचडीएफसी बैंक 0.72, एशियन पेंट 0.72, आईटीसी 0.72, इंडसइंड बैंक 0.64, अल्ट्रासिमको 0.50, बजाज फाइनेंस 0.27 और एनटीपीसी 0.13 प्रतिशत शामिल रही।

वहीं, एचसीएल टेक 1.63, टेक महिंद्रा 1.57, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.02, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.96, इंफ़ोसिस 0.83, टाइटन 0.79, सन फार्मा 0.77, टाटा स्टील 0.66, एलटी 0.64, भारती एयरटेल 0.52, एसबीआई 0.38, कोटक बैंक 0.38, टाटा मोटर्स 0.23, बजाज फिनसर्व 0.14, नेस्ले इंडिया 0.11 और रिलायंस के शेयर 0.01 प्रतिशत मजबूत रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी गर्भवती महिला से छेड़छाड़ : आरोपी ने लूट मामले में मुरैना कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस पूछताछ जारी
जवाहर सर्किल थाना इलाके में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ कर फरार हुए आरोपी राहुल ने बुधवार को मुरैना कोर्ट में...
पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र